पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Asian Games 2014: Indian Women Won Against Maldives 15 0 In Football, Inch Towards Quarters

एशियन गेम्स: इंडिया ने फुटबॉल में मालदीव को 15-0 से रौंदा, सस्मिता-कमला चमकीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: सस्मिता मलिक।
इंचियोन. भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने इंचियोन एशियन गेम्स में शानदार आगाज किया। नामडोंग एशियाड रग्बी फील्ड में हुए ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में भारत ने मालदीव को 15-0 से रौंदा। हाफ टाइम तक भारत 9-0 से आगे था। टीम का अगला मुकाबला बुधवार को मेजबान दक्षिण कोरिया से होगा।
सस्मिता मलिक और कमला देवी का 5-5 गोल
भारत की जीत में सस्मिता मलिक और कमला देवी ने पांच-पांच गोल दागे। स्ट्राइकर बाला ने दो गोल करने में सफल रहीं, जबकि कप्तान कप्तान बेमबेम देवी, प्रमेश्वरी देवी और डिफेंडर आशालता ने टीम की ओर से एक-एक गोल किया।
पहले हाफ में आक्रामक खेल
मैच का पहला गोल सस्मिता ने खेल के पांचवे मिनट में किया। इसके 12 मिनट बाद मिडफील्डर कमला ने बेमबेम के साथ शानदार तालमेल दिखाते हुए मैच का दूसरा गोल दाग दिया। बाला ने 18वें और फिर तीन मिनट बाद सस्मिता ने मैच का अपना दूसरा गोल दाग मालदीव को मुश्किल में डाल दिया।
दूसरे हाफ में भी बरसे गोल
हाफटाइम के बाद आशालता (54वां मिनट) ने खाता खोला। बेमबेम इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए 56वें मिनट गोल कर भारत की बढ़त 11-0 कर दी। कमला ने 66वें मिनट में अपना पांचवा गोल दागा। वहीं, सिस्मता ने 80वें और 87वें मिनट में दो और गोल किए। मैच का आखिरी गोल प्रमेश्वरी देवी ने इंजरी टाइम में किया।