फाइल फोटो: पूर्व गर्लफ्रेंड सफारोवा के साथ टॉमस बर्डिच।
खेल डेस्क. चेक गणराज्य के टेनिस स्टार टॉमस बर्डिच आज, 17 सितंबर को 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म चेकोस्लोवाकिया में 1985 में हुआ था। टॉमस बर्डिच का वुमन टेनिस स्टार लूसी सफारोवा के साथ 9 वर्ष तक सीरियस अफेयर रहा। इसके बाद वे दोनों अचानक अलग हो गए।
दोनों कई वर्ष तक रहे एक ही घर में
दोनों के बीच सीरियस अफेयर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बर्डिच और सफारोवा एक ही घर में कई वर्ष तक रहे। उस समय यह जोड़ी एक साथ ही अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लेती थी। टेनिस खिलाड़ियों के लिए इस जोड़ी का उदाहरण दिया जाता था।
2007 में हुआ था जगजाहिर
आईटीएफ (इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन) के एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए दोनों चेक गणराज्य टीम की ओर से हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरे पर दोनों की नजदीकियों का पता चला। हालांकि, इस जोड़ी ने मीडिया के सामने भी अपने अफेयर की बात स्वीकार कर ली थी।
ये था ब्रेकअप का कारण
9 वर्ष के दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच 2011 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। यह खबर दो-सप्ताह तक हॉट टॉपिक रहा। किसी को इस जोड़ी के अलग होने की उम्मीद नहीं थी। सफारोवा ने एक इवेंट के दौरान बताया था कि हम दोनों विगत दो माह से अलग रह रहे हैं, लेकिन यह बात अब खुली है। हमने अलग होने का फैसला जरूर किया है, इसके बावजूद अच्छे दोस्त बने रहेंगे। ब्रेकअप का कारण एक-दूसरे को समय नहीं दे पाना बताया था। हालांकि, बर्डिच ने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा।
आगे क्लिक कर जानें, अब दोनों का अफेयर किसके साथ चल रहा है