पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dipika Pallikal Clinches Winnipeg Squash Title

स्क्वैश स्टार दीपिका : क्रिकेट हैं नापसंद, लेकिन क्रिकेटर से कर रहीं शादी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेन्नई. भारत की स्टार स्क्वैश ग्लैमर गर्ल दीपिका पल्लीकल सुर्खियों में हैं। उन्होंने विनिपेग (कनाडा) विंटर क्लब वुमेंस ओपन पर एक बार फिर कब्जा जमाया। 21 वर्षीय दीपिका ने वर्ल्ड स्क्वैश एसोसिएशन (डब्ल्यूएसए) चैलेंजर कॅरियर का यह 15वां खिताब बिना कोई गेम हारे अपने नाम किया। दीपिका के चैम्पियन बनने पर Dainikbhaskar.com आपको उनके बारे में कुछ फैक्ट्स की जानकारी दे रहा है।

क्रिकेट नापसंद, लेकिन क्रिकेटर से कर रहीं शादी
चेन्नई गर्ल दीपिका पल्लीकल और क्रिकेटर दिनेश कार्तिक इस साल के मध्य तक शादी के बंधन में बंधने जाएंगे। दो साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने पिछले साल नवंबर में सगाई की थी। कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान दीपिका के उत्साहवर्धन के लिए दिनेश कार्तिक ग्लास्गेा गए थे। रोचक बात है कि दीपिका को क्रिकेट में कोई रुचि नहीं है और वह इस खेल को नापसंद करती हैं। हालांकि कार्तिक के साथ रिश्ते में आने के बाद इस खेल के बारे में जानने लगी हैं।
फैमिली को भी समय देती हैं
दीपिकास्क्वैश में व्यस्तता के बावजूद अपने परिवार के लिए समय निकाल लेती हैं। उनके पिता संजीव पल्लीकल बिजनेसमैन हैं और मां सुसान पल्लीकल क्रिकेट खिलाड़ी रही हैं। उन्हें तमिल फिल्मों में काम करने का ऑफर भी मिल चुका है। स्क्वैश की दुनिया में नंबर-1 होने के सपने के आगे उन्होंने इस लुभावने प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।
दीपिका से जुड़ीं खास बातें
* पसंदीदा किताब- ओपन:
एन ऑटोबायोग्राफी (आंद्रे अगासी)
* फेवरेट प्लेयर - स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर
* मूवी जो बहुत पसंद है- प्रेटीवुमन
* सबसे बुरा लगता है- जब dipika की बजाए deepika लिखा जाता है।
आगे क्लिक कर देखें, दीपका पल्लीकल और दिनेश कार्तिक की तस्वीरें