फोटो: वर्ल्ड नंबर-1 बॉक्सर फ्लॉयड मेयवेदर को दांत से काटते हुए मार्कोस मैदाना।
लास वेगास. वर्ल्ड के नंबर वन बॉक्सर फ्लॉयड मेयवेदर के साथ बड़ी ट्रेजडी हो गई। रिंग में जब उन्हें मार्कोस मैदाना हरा नहीं पाए तो दांत से काट लिया। हालांकि, फाइट में मेयवेदर ने जीत दर्ज की, लेकिन वे फाइट के बाद इस घटना को लेकर काफी उत्तेजित नजर आए। अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि आरोप लगाने के बाद मार्कोस पर क्या कार्रवाई की गई।
115-112, 116-111, और 116-111 रहा स्कोर
फाइट पूरी तरह एकतरफा थी। इसी वर्ष मई माह में वेल्टर वेट चैम्पियन फ्लॉयड ने एक फाइट में जीत दर्ज करते हुए सबसे अधिक कमाई करने के स्पोर्ट्स पर्सन की लिस्ट में पहला स्थान पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने मार्कोस को पहले सेट में 115-112 से शिकस्त दी। उसके बाद दूसरा सेट 116-111 और फिर तीसरा सेट 116-111 से अपने नाम करते हुए फाइट एकतरफा जीत ली।
दूसरे सेट के दौरान काटा मार्कोस ने
दूसरे सेट अंतिम चरण में था और फ्लॉयड मेयवेदर बढ़त पर थे। इसी बीच मार्कोस, फ्लॉयड के एकदम करीब आए और दांत गड़ा दिया। इसके बाद मेयवेदर ने खुद को उनके पंजे से छुड़ाया और रेफरी से कहा, "मार्कोस ने उन्हें काट लिया है।" इस पर रेफर ने बिना देर किए मार्कोस को चेतावनी दी और दोबारा ऐसा नहीं करने के लिए कहा।
आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखें, वर्ल्ड नंबर-वन फाइटर फ्लॉयड मेयवेदर और मार्कोस के बीच हुई फाइट का रोमांच