फोटो: भारतीय वुमन बॉक्सिंग टीम की कोच हेमलता सिंह।
पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन एम सी
मैरी कॉम पर बनी फिल्म '
मैरी कॉम'
बॉक्स ऑफिस पर बेजोड़ पंच लगा रही है। प्रियंका चोपड़ा अभिनीत यह फिल्म एक सप्ताह में 40 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। एम सी मैरी कॉम और प्रियंका चोपड़ा दोनों को ही आप भली भांति जानते होंगे। क्या आप यह जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा को मैरी कॉम किसने बनाया? चलिए हम बताते हैं उस शख्सियत के बारे में।
> भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम की कोच हेमलता सिंह बगड़वाल ने फिल्म 'मैरी कॉम' के लिए बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन प्रिंयका चोपड़ा को प्रशिक्षण दिया। यह खुलासा खुद हेमलता ने Dainikbhaskar.com से हुई खास बातचीत में किया।
'स्पेशल कोच' ने किए कई खुलासे
फिलहाल, एशियाड के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में इंडियन टीम को ट्रेनिंग देने में व्यस्त हेमलता ने खास बातचीत के दौरान मैरी कॉम से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, दोनों के बारे में कई खुलासे किए।
बातचीत के विशेष अंश कुछ इस प्रकार हैं-
जब पीसी ने कहा- 'एक्टिंग करके सिखाइए प्लीज'
हेमलता सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "फिल्म मैरी कॉम के लिए प्रियंका को मैरी कॉम सरीखी बॉक्सर बनाने का जिम्मा मुझे फिल्म के डायरेक्टर उमंग कुमार जी ने सौंपा। मैं भी तैयार थी। पहली मुलाकात फॉर्मल रही। ट्रेनिंग शुरू हुई तो प्रियंका चोपड़ा को थोड़ी दिक्कत हो रही थी। होगी भी क्यों नहीं, कहां वह एक्टिंग करती हैं और यहां बॉक्सिंग करनी थी। दोनों में काफी अंतर होता है।"
उन्होंने बताया, "जब मैंने पीसी यानी कि प्रियंका चोपड़ा से पूछा कि ऐसा क्या करना चाहिए, जिससे आप आसानी से सीख सको, इस पर प्रियंका ने उत्साहित होते हुए कहा- 'एक्टिंग करके सिखाइए न प्लीज। मैं एक्टर हूं सो आसानी से सीख जाऊंगी।' इस पर हम दोनों हंस पड़े।"
नोट: खबर में यूज की गई सभी तस्वीरें और वीडियो हेमलता सिंह के द्वारा दिया गया है।
आगे क्लिक कर पढ़ें, जब सबने पूछा कौन हैं ये 'ब्यूटी क्वीन' और अंतिम स्लाइड में देखें प्रियंका चोपड़ा को ट्रेनिंग देते समय का वीडियो