खेल डेस्क. 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियन गेम्स से टेनिस समेत कई अहम खेलों से भारत के स्टार पुरुष एथलीट्स ने अपना नाम वापस ले लिया।
लिएंडर पेस,
रोहन बोपन्ना और
सोमदेव देववर्मन निजी रैंकिंग सुधारने के लिए खेलना चाहते हैं, वहीं स्टार बॉक्सर चोट के कारण हिस्सा नहीं ले रहे। सितारा खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में देश की शान बढ़ाने का दारोमदार महिला एथलीट्स पर आ गया है। टेनिस में
सानिया मिर्जा तो स्क्वैश में दीपिका पल्लिकल साउथ कोरिया के इंचियोन शहर में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने के लिए कमर कस रही हैं।
इंडिया की एथलेटिक्स टीम में शामिल 56 एथलीट्स में से 30 महिलाएं हैं। एथलेटिक्स के अलावा तीरंदाजी और बैडमिंटन में भी महिला एथलीट्स से मेडल की अधिक उम्मीद है।
आगे क्लिक कर देखिए, किस स्पोर्ट में मेडल की दावेदारी ठोकेगी कौन सी महिला एथलीट...