पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • LIVE Asian Games Day 11 Latest Medals And Updates For India

ASIAD LIVE: पहलवानों और विकास गौड़ा से रहेगी गोल्ड की उम्मीद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(इंडिया के सिल्वर मेडलिस्ट विकास गौड़ा डिस्क फेंकते हुए।)
इंचियोन. 17वें एशियाई खेलों के 11वां दिन इंडिया के लिए थोड़ी खुशी और थोड़ी कॉन्ट्रोवर्सी वाला रहा। डिस्कस थ्रो में विकास गौड़ा ने सिल्वर मेडल जीता, वहीं महिला बॉक्सिंग में इंडिया को तीन ब्रॉन्ज मेडल मिले। सेलिंग में भी इंडिया को कांस्य पदक मिला।
इंडिया की मेडल टैली
रैंक गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज टोटल
10 6 8 32 46

हॉकी पुरुष टीम फाइनल में, पाक से होगा मुकाबला

इंडियन मैन्स हॉकी टीम फाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल में उसका सामना मेजबान साउथ कोरिया से था। पुरुष टीम ने मेजबान को 1-0 से पराजित किया। इंडिया के लिए विनिंग गोल आकाशदीप सिंह ने 44वें मिनट में लगाया।
फाइनल में इंडिया का सामना पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की टीम से होगा। पाकिस्तान ने फाइनल में पहुंचने के लिए मलेशिया को शूटआउट में 6-5 से जीता। भारतीय पुरुष हॉकी टीम 11वीं बार एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची है, जिसमें से कुल तीन बार उसे जीत मिली। पाकिस्तान के खिलाफ यह 9वां गोल्ड मेडल मैच होगा।

विकास ने जीता सिल्वर

इंडिया के स्टार डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा ने सिल्वर जीतकर इंडिया की मेडल टैली को आगे बढ़ाया। उन्होंने सिल्वर जीतने के लिए 62.58 मीटर की दूरी तक डिस्कस फेंका। गोल्ड मेडल ईरान के एहसान हदादी ने जीता। उन्होंने 65.11 मीटर की दूरी तक डिस्क फेंकी। कतर के अहमद मोहम्मद धीब 61.25 मीटर की दूरी के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

मैरी कॉम गोल्ड मेडल राउंड में

स्टार बॉक्सर मैरी कॉम ने वियतनाम की लीथी बैंग को 4-0 से रौंदकर फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत ने इंडिया के लिए एक सिल्वर मेडल पक्का कर दिया है। मैरी कॉम गोल्ड मेडल के लिए कजाखस्तान की झैना शेकेरबेकोवा से भिड़ेंगी। झैना ने सेमीफाइनल बाउट में मंगोलिया की म्याग्मारदुलम को 3-0 से हराया। गोल्ड मेडल मुकाबला 1 अक्टूबर को होगा।

सरिता और लैशराम पक्षपात के शिकार

महिला बॉक्सिंग के सेमीफाइनल मैच में इंडिया की सरिता देवी पक्षपात का शिकार हुईं और उन्हें ब्रॉन्ज पर ही संतोष करना पड़ा। मेजबान साउथ कोरियाई अपोनेंट के खिलाफ हर राउंड में हावी रहने के बावजूद सभी जजों ने उन्हें उम्मीद से कम अंक दिए। तीसरे राउंड में सरिता के आगे साउथ कोरियाई पार्क जीना पर पूरी तरह हावी थीं।
जीना सरिता के मुक्कों के कारण काफी थकी हुई नजर आ रही थी, लेकिन तीसरे राउंड में जजों ने पार्क जीना को अधिक अंक दिए। मैच के बाद काफी देर तक सरिता देवी जजों से इस मामले में बात करती रहीं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

सरिता देवी के विवादास्पद सेमीफाइनल मुकाबले के बाद पुरुष मुक्केबाजी में भी इंडिया के खिलाड़ी को पक्षपात का शिकार होने पड़ा। 46-49 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल मैच में देवेंद्रो लैशराम को साउथ कोरिया के शिन जॉन्गहुन ने 3-0 से हराया। इस मैच में भी भारतीय मुक्केबाज का प्रदर्शन मेजबान एथलीट से बेहतर था, लेकिन राउंड खत्म होने से पहले ही अंपायरों ने उनके खिलाफ स्कोरिंग दे दी।

बॉक्सिंग के अन्य नतीजे

भारतीय मुक्केबाजों में से सबसे भारी वर्ग (69-75 किग्रा) में लड़ीं पूजा रानी को ब्रॉन्ज पर संतोष करना पड़ा। उन्हें सेमीफाइनल मेंचीन की ली क्वियान ने हराया।

पुरुष बॉक्सिंग में 91 किग्रा वर्ग में सतीश कुमार ने जॉर्डन के हुसैन ऐशाएश को 2-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस जीत ने इंडिया के लिए एक ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया।

पुरुष मिडल वेट 75 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में इंडिया के विकास कृष्णा ने जीत दर्ज की। उन्होंने उज्बेकिस्तान के नॉर्मतोव हुर्शिदबेक को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। उनकी इस जीत ने बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर दिया।

एथलेटिक्स में चमके भारतीय

एथलेटिक्स में इंडिया का दिन अच्छा रहा। विकास गौड़ा के सिल्वर के बाद महिला 800 मीटर दौड़ में भारत की टिंटू लूका और सुषमा देवी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गईं। टिंटू लूका ने 2 मिनट 4.28 सेकंड के समय में रेस पूरी कर फर्स्ट हीट में पहला स्थान हासिल किया, वहीं सुषमा देवी 2 मिनट 3.54 सेकंड के टाइम के साथ सेकंड हीट में तीसरे स्थान पर रहीं।

पुरुष 800 मीटर रेस में इंडिया के सजीष जोसेफ ने भी फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

सेलिंग में ब्रॉन्ज

इंडियन जोड़ी वर्षा और ऐश्वर्या ने 29अर्स वुमन टी पर्सन डिंघी में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

कबड्डी में पाकिस्तान ढेर

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 23-11 से पराजित किया। वहीं महिला टीम ने मेजबान साउथ कोरिया को 45-26 के स्कोर से धोया।

तायक्वांडो
इंडिया की लतिका भंडारी क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं। राउंड ऑफ 16 में उन्होंने तजाकिस्तान की फरजोना रादझाबोवा को 7-2 से हराया। अगले राउंड में उनका सामना साउथ कोरिया की यून जियॉन्गयॉन से होगा।

ग्रीको-रोमन में मिली हार
ग्रीको-रोमन रेसलिंग में भारतीय दावेदार कमजोर साबित हुए। 59 किग्रा वर्ग में रवींद्र सिंह को कजाखस्तान के अजमत केबीस्पायेव ने 1-0 से पराजित किया। रवींद्र के बाद 71 किग्रा वर्ग में उतरे कृष्णकांत यादव को कोरिया के जिहुन जुंग ने 8-0 से ढेर किया।
80 किग्रा वर्ग में हरप्रीत सिंह ने थोड़ा संघर्ष दिखाया, लेकिन वे जीत दर्ज नहीं कर सके। उन्हें उज्बेकिस्तान के बेसिकी सलाद्जे ने 4-2 से हराया। बाउट के दौरान हरप्रीत की दायीं आंख के ऊपर कट लगा, जिसके कारण उन्हें लड़ने में परेशानी हुई।