(तैराक संदीप सेजवाल अपनी रेस के दौरान।)
इंचियोन. 17वें
एशियाई खेलों के सातवें दिन भारतीय एथलीट्स कुल दो मेडल जीत सके। पहला सिल्वर पुरुष शूटर्स ने दिलाया, वहीं स्विमिंग में संदीप सेजवाल ने ब्रॉन्ज जीता। इंडिया मेडल टैली में 17 पदकों के साथ 16वें स्थान पर रहा। शुक्रवार भले ही मेडल के मामले में कमजोर रहा, लेकिन स्क्वैश के खिलाड़ियों ने शनिवार को शुभ बनाने की तैयारी कर दिन सुखद बनाया। भारतीय प्रशंसक शनिवार को स्क्वैश में दो गोल्ड मेडल की उम्मीद कर सकते हैं। यही नहीं, तीरंदाजी में भी सिल्वर पक्का है।
7वें दिन के नतीजे कुछ इस प्रकार से रहे -
स्विमिंग में ब्रॉन्ज
स्विमिंग में भारत के संदीप सेजवाल ने पुरुष 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने अपनी फाइनल रेस 28.26 सेकंड में पूरी की।
बॉक्सिंग
91 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में अमृतप्रीत सिंह अधिक अंक हासिल करने के बावजूद हार गए। उन्होंने मेजबान साउथ कोरिया के एन पार्क ने 2-1 से पराजित किया। अमृतप्रीत के खाते में 2 अधिक अंक थे, लेकिन दो जजों ने मेजबान देश के बॉक्सर को तवज्जो देते हुए जिता दिया।
60 किग्रा राउंड ऑफ 16 में अखिल कुमार फिलिपिंस के चार्ली सुआरेज से 1-2 से हारे।
महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में
हॉकी में इंडिया की महिला टीम ने मलेशिया को ग्रुप मुकाबले में 6-1 से पराजित किया। इस जीत ने इंडिया को ग्रुप ए में चीन के बराबर 6 अंकों पर ला दिया है और इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर गई है।
इंडिया के लिए पहला गोल महज चौथे मिनट में रानी ने किया। 9वें मिनट में जसप्रीत कौर ने लीड बढ़ाते हुए मलेशिया के खिलाफ एक और गोल दागा। दूसरे क्वार्टर में नमिता टोप्पो ने भारत की बढ़त को मजबूत करते हुए तीसरा गोल किया। गोल का खाता खोलने वाली रानी ने मैच में अपना दूसरा गोल करते हुए इंडिया को 4-0 की लीड दिलाई।
तीसरे क्वार्टर में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को भारतीय टीम ने गोल में परिवर्तित कर ली़ड मजबूत की। यह गोल भी जसप्रीत ने किया। 41वें मिनट में मलेशिया की नादिया अब्दुल रहमान ने गोल कर अपनी टीम का खाता खोला। चौथे व अंतिम क्वार्टर में इंडिया की वंदना कटारिया ने गोल किया।
स्क्वैश में दो गोल्ड मेडल की उम्मीद
स्क्वैश में इंडिया की पुरुष टीम ने फाइनल राउंड में जगह बना ली है। कुवैत के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में सौरव घोषाल और महेश मांगाओंकर ने मिलकर 2-0 की जीत दर्ज की। इस जीत ने इंडिया के लिए गोल्ड मेडल की उम्मीदें जगा दी हैं। दिन में पहले महिला टीम ने भी सेमीफाइनल मैच जीतकर सिल्वर पक्का किया।
इंडिया की
दीपिका पल्लिकल और जोशना चिनप्पा ने मिलकर स्क्वैश महिला टीम सेमीफाइनल मैच में साउथ कोरिया को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल राउंड में एंट्री मार ली है। पल्लिकल और जोशना कल शनिवार को गोल्ड मेडल के लिए खेलेंगी।
जोशना ने मेजबान साउथ कोरिया की पार्क युनॉक को 11-6, 13-11, 11-8 के स्कोर से हराया। वहीं दूसरे मैच में दीपिका ने अपना दम दिखाते हुए सॉन्ग सुन्मी को 11-4, 11-5, 8-11, 11-5 से परास्त किया।
टेनिस - पुरुष डबल्स के सेकंड राउंड में भारत के सनम सिंह और साकेत मुनेनी ने अम्मार अल्हाक्बानी और ओमार फाह्मी अहमद की जोड़ी को 6-0, 6-1 से हराया।
इंडिया की मेडल टैली -
| रैंक |
गोल्ड |
सिल्वर |
ब्रॉन्ज |
टोटल |
| 16 |
1 |
2 |
14 |
17 |
आगे क्लिक कर पढ़िए, एशियन गेम्स के सातवें दिन हुए मुकाबलों के नतीजे