काहिरा. वुमन वेटलिफ्टर होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन जब वह महिला पुरुषों को वेटलिफ्टिंग की ट्रेनिंग दे, तब यह चौंकाने वाली बात जरूर हो जाती है। वह भी मिस्र जैसे पुरुष प्रधान देश में, जहां की महिलाएं ऐसा करने से पहले कई बार जरूर सोचेंगी। कौन है ये वुमन वेटलिफ्टर...
- नेवीन अल-बाज, ये नाम है मिस्र की 41 वर्षीय उस महिला टेनिस और स्विमिंग चैम्पियन का।
- निवो की एजुकेशन में मास्टर डिग्री भी उन्हें अपने मिशन में काम आती है।
- काहिरा के एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में वह अंग्रेजी भी पढ़ाती हैं।
- उन्हें पुरुषों को वेटलिफ्टिंग कराने में महारत हासिल है। ट्रेनी वेटलिफ्टर उन्हें प्यार से ‘निवो’ पुकारते हैं।
- वे अपने स्पोर्ट्स करियर के शुरुआती दौर में टेनिस खिलाड़ी रहीं।
- लेकिन पीठ की चोट के बाद उन्होंने तैराकी में हाथ आजमाए।
वेटलिफ्टर बनने के पीछे ये है कहानी
- दरअसल, अभ्यास सत्र के दौरान तैराकों को भार उठाते देख उनमें वेटलिफ्टिंग की रुचि पैदा हुई।
- निवो ने उन्हें ट्रेनिंग देने का मन बनाया। उन्होंने अमेरिका में दो महीने के वेटलिफ्टिंग की पूरी ट्रेनिंग की।
- यही नहीं, उन्होंने फिटनेस टूर्नामेंट 'क्रॉस फिट' में हिस्सा भी लिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें, नेवीन अल-बाज का पुरुष वेटलिफ्टर्स को ट्रेनिंग देते वक्त की फोटोज और वीडियो...