पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

WM Day: ऐसे खेल जो खेले जाते हैं पहाड़ों पर, थोड़ी सी चूक पड़ती है भारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माउंटेन क्लाइंबिंग (प्रतिकात्मक फोटो)
खेल डेस्क. वर्ल्ड माउंटेन डे आज, 11 दिसंबर को मनाया जा रहा है। इस मौके पर Dainikbhaskar.com आपको चुनिंदा खेलों के बारे में बताने जा रहा है, जिन्हें पहाड़ों पर ही खेले जाते हैं। यूं कहें कि इस खेल के दौरान स्पोर्ट्स स्टार्स अपनी जान की परवाह किए बगैर खेलता है। खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था की जाती है, लेकिन वह काफी नहीं होती।
माउंटेन क्लाइंबिंग
सबसे खतरनाक खेलों में माउंटेन क्लाइंबिंग को रखा जा सकता है। अक्सर आपने सुना या पढ़ा होगा पर्वतारोही ने हिमालय चोटी पर चढ़कर इतिहास रच दिया। इसी को माउंटेन क्लाइंबिंग कहते हैं। इसमें पर्वतारोही की सरक्षा के लिए 15-20 लोगों का जत्था होता है, जो चोटियों पर चढ़ते वक्त आने वाली हर परिस्थिति से वाकीफ होता है। वह जत्था उनसे निपटने के लिए बकायदा ट्रेनिंग लिए हुए होता है।
1865 में हुई थी पहली मौत
1865 में एडवर्ड वैम्पर अपने साथियों के साथ स्विट्जरलैंड के मैटरहॉर्न की चढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान एक छोटी सी चूक की वजह से उनके सभी साथी चोटी से नीचे बर्फ में गिरकर काल के गाल में समा गए थे। बता दें कि स्विट्जरलैंड के मैटरहॉर्न चोटी समुद्र से 4478 मीटर (14692 फीट) की ऊचाई पर है। इसके बाद से तो हजारों की संख्या में पर्वतारोही मारे जा चुके हैं।
किताब लिखकर बांटते हैं अनुभव
जो भी पर्वतारोही सफल होता है, वह अपने अनुभवों को किताब के माध्यम से लोगों तक पहुंचाता है। ये किताबें पर्वतारोहियों के लिए तो फायेदमंद तो होती ही हैं साथ ही रास्ते में आने वाली कठीनाइयों से निपटने में भी सहायक होती हैं। ऐसी ही एक किताब ऑर्टनर शेरी बी की लाइफ एंड डेथ है, जिसे उन्होंने 1999 में लिखा था।
आगे क्लिक कर देखें, तस्वीरों में पहाड़ों पर खेले जाने वाले खतरनाक खेलों को (प्रतिकात्मक तस्वीरें)