फोटो: 10वीं संतान कियूरस्ती मेनशाह अलीकियूरस्ती मेनशाह अली और मोहम्मद अली।
न्यूयॉर्क. हैवीवेट चैम्पियन रहे 72 वर्षीय मोहमम्द अली के जिंदगी की एक और सीक्रेट दुनिया के सामने आ गई है। एक 33 वर्षीय महिला कियूरस्ती मेनशाह अली ने खुद को मोहम्मद अली की बेटी होने का दावा किया है। इस गुमनाम बेटी ने बताया कि वह 10वीं संतान है। अब जबकि पापा यानी मोहम्मद अली की तबियत बहुत खराब है तो वह अपने हिस्से की सेवा करना चाहती है।
मां से चला था 22 वर्ष अफेयर
अचानक दुनिया को चौंकाने वाली इस बेटी ने खुलासा किया, "यह बात उस समय की है जब पापा (अली) का करियर चरम पर था। वे हमारे यहां आते रहते थे। मेरी मां और उनके बीच 22 वर्ष तक संबंध रहे। मैं बहुत छोटी थी। वे अक्सर घर आते रहते थे। मुझे और मां को बहुत प्यार करते थे।" उन्होंने कहा, "पापा और मां (बारबरा) की मुलाकात टेक्सास में 1967 में हुई थी। उस समय मां 17 वर्ष (अब 68 वर्ष) की आकर्षक महिला हुआ करती थीं।"
इसलिए छोड़ गए थे पापा
कियूरस्ती मेनशाह अली ने बताया, "इसी बीच 1986 में पापा की चौथी शादी लोनी विलियम्स के साथ हो गई। यह वह वक्त था जब पापा बदलने लगे थे। इस शादी के बाद उन्होंने हम सभी से रिश्ता लगभग तोड़ लिया।" उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कह, "एक बार तो मॉम और मैं उनकी एक फाइट देखने गई थी। पापा जीते थे। मॉम गले मिलना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। बाद में उन्होंने कहा- तुम्हें पता नहीं मैं कौन हूं, मैं इस दुनिया का किंग हूं"
1988 में हो चुका है प्रूफ, अली ही हैं पिता
चौथी शादी के बाद अचानक आए बदलाव के बावजूद वे स्कूल में कियूरस्ती से मिलने जाया करते थे। कियूरस्ती मेनशाह ने बताया, "उन्होंने 1988 में एक मेडिकल टेस्ट के बाद खुद पिता के रूप में सर्टिफिकेट में अपना नाम लिखवाया था और वही नाम मेरे सर्टिफिकेट पर भी है।"
यहां मिली थी आखिरी बार
कियूरस्ती मेनशाह ने बताया, "15 वर्ष की उम्र में मैं पापा से आखिरी बार दलास में मिली थी। वह भी ऑटोग्राफ सेशन के दौरान। उसके बाद से मैंने पापा से नहीं मिलने का फैसला किया।" साथ ही उन्होंने बताया कि जूनियर अली और लैला से अच्छी पटती है और तीनों भाई-बहन सा ही व्यवहार करते हैं।
अब क्यों आई लौटकर?
कियूरस्ती मेनशाह ने वापस आने का कारण पिता की सेवा करना बताया है। दरअसल, मोहम्मद अली पार्किंसंस नामक बीमारी से ग्रसित हैं। हाल ही में उनके बेटे जूनियर अली ने कहा था कि अली की मौत कभी भी हो सकती है। ऐसे में कियूरस्ती मेनशाह मौत से पहले बेटी के रूप में एकबार पिता से मिलना चाहती है। साथ ही पैसे की लालच को नकारा भी।
आगे क्लिक कर देखें, तस्वीरें जिनसे सिद्ध होता है कि कियूरस्ती मेनशाह अली के पिता मोहम्मद अली हैं