वॉशिंगटन डीसी. अमेरिकी नेशनल बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का एक मुकाबला लगभग आधे घंटे तक बाधित रहा। इस रुकावट का कारण था बास्केटबॉल कोर्ट पर गिरी बियर। दरअसल, 6 फीट, 10 इंच लंबे कद के मासॉन पमी मैच के दौरान गेंद पर कब्जा जमाने के चक्कर में खुद को संभाल नहीं पाए और महिला वेटर से जा टकराए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बियर सर्व कर रही महिला वेटर डेइला बार दर्शकों के ऊपर ही जा गिरीं। इस कारण लगभग 10 फीट तक बियर फैल गई थी।
लगभग आधे घंटे तक बाधित रहा मैच
डेइला, ब्रुकलिन के बॉस्केटबॉलर पमी और कुछ दर्शकों पर बियर फैल गई थी। मैनेजमेंट ने बॉल ब्वॉयज को बुलाकर कोर्ट साफ करवाया, लेकिन इसमें लगभग आधे घंटे का समय लगा। मैच में वॉशिंगटन विजार्ड ने ब्रुकलिन नेट्स को 114-77 से पराजित किया।
'लगा कोई तूफान आ गया'
महिला वेटर डेइला बार ने मैच के बाद कहा, "मैं बियर सर्व कर रही थी। तभी कुछ तूफानी रफ्तार से मेरे ऊपर आ गया। मैं खुद को संभाल नहीं पाई और दर्शकों के ऊपर गिर गई। यह तूफान ही था मेरे लिए। थैंक्स गॉड मैं बच गई।" उल्लेखनीय है कि दर्शकों पर गिरने के बावजूद डेइला को कोई चोट नहीं लगी। इससे पहले डेइला ने 18 महीने तक अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में नौकरी कर चुकी है। वहां वह आने वाले जन प्रतिनिधियों को खाना सर्व करती थीं।
आगे स्लाइड्स में देखें पूरा मामला...