पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ronda Rousey Prepare Herself For Fight Against Sara McMann At UFC

UFC: सारा मैकनन से फाइट को तैयार राउंडा राउसी, कर रहीं कुछ यूं तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: यूएफसी फाइटर राउंडा राउसी प्रशिक्षक के साथ अभ्यास करती हुई।
लंदन. अल्टीमेट फाइटिंग चैम्पियनशिप (UFC) में वापसी करने के लिए राउंडा राउसी एकबार फिर तैयार हैं। उनकी फाइट शनिवार को सारा मैकनन के साथ होगी। पिछली बार बेथे कोरिया के साथ हुई फाइट राउसी के चोटिल हो जाने के कारण मात्र 66 सेकंड में रोकनी पड़ी थी। उसके बाद से राउंडा फिटनेस से जूझ रहीं थीं।
तैयारी में जुटी हैं राउसी
सोमवार को हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउंडा राउसी और सारा मैकनन ने एक-दूसरे को फाइट के लिए चुनौती दी। राउंडा यदि यह फाइट 10-0 से जीत लेती हैं तो एकबार फिर रैंकिंग में टॉप पर पहुंच जाएंगी। हालांकि, मौजूदा हालात और फिटनेस को देखते हुए राउंडा के लिए ऐसा कर पाना आसान नहीं होगा।
ये थी चोट का कारण
दरअसल, राउंडा राउसी लगभग दो वर्ष तक फाइट के अलावा अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'एक्सपेंडेबल-3' की शूटिंग और फिर प्रमोशनल इवेंट्स में व्यस्त थीं। ऐसे में वह अपनी फिटनेस बरकरार नहीं रख सकीं। बिना तैयारी के रिंग में उतरना उनके लिए खतरनाक रहा और मात्र 66 सेकंड में ही उनकी फिटनेस जवाब दे गई।
आगे क्लिक कर देखें, राउंडा राउसी की तैयारी की तस्वीरें