पति और कोच अंकुश के साथ सीमा पुनिया।
खेल डेस्क. भारतीय एथलीट सीमा पूनिया ने 17वें
एशियाई खेलों की डिस्कस थ्रो इवेंट का गोल्ड मेडल जीत लिया। मेरठ की बहू सीमा अंतिल (शादी के बाद पुनिया) अपने वादे पर खरा उतरी। इंचियोन एशियाड मेन स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में सीमा ने चौथे प्रयास में 61.03 मीटर की दूरी हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
मेरठ की बहू हैं सीमा
सीमा अंतिल की शादी 6 फरवरी 2011 को उनके साथी खिलाड़ी अंकुश पूनिया से हुई थी। अंकुश मेरठ के सकौती स्थित टांडा गांव के निवासी हैं।
रोलर चलाकर करती हैं अभ्यास
बाजुओं की मजबूती के लिए खूब रोलर चलाया। खूब रनिंग की। खाने में परहेज किया। महत्वपूर्ण यहां यह था कि मैं खुद को जवां महसूस कर रही थी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा। वहीं अपने पुराने वीडियोज को देखा कि कहां चूक हो रही थी। मेडिटेशन कर मानसिक तौर पर मजबूत बनाया फिर अभ्यास से खुद को बेहतर बनाया।
कुछ ऐसा रहा प्रदर्शन
स्पर्धा का रजत चीन की जियाओशिन लू (59.35 मीटर), जबकि कांस्य चीन की ही जियान तान (59.03) ने जीता। कृष्णा अपने तीसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ 55.57 मीटर दूरी हासिल कर सकीं। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली सीमा ने छह प्रयासों में क्रमश: 55.76, 57.00, 59.36, 61.03, 00, 58.78 मीटर दूरी हासिल की। पांचवें प्रयास में वह नाकाम रहीं।
आगे क्लिक कर पढ़ें, गोल्डन वुमन सीमा पुनिया की लव स्टोरी