खेल डेस्क. भारतीय शटलर ज्वाला गुट्टा का नाम भी टैटू प्रेमिया में शामिल हो गया है। उन्होंने हाल ही में अपने दाएं हाथ के कलाई के नीचे फोर हैंड की तरफ 'LOVE ALL' गुदवाया है। इसका खुलासा उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान किया। यही नहीं, उन्हाेंने इवेंट में मौजूद लोगों के निवेदन पर फोटोग्राफ के लिए टैटू को दिखाते हुए पोज भी दिए।
टि्वटर पर किया पोस्ट
घुटने की चोट से उबरने के लिए संघर्षरत डबल्स में भारत की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने अपने नए और पुराने टैटू की तस्वीरें सोशल अकाउंट पर भी पोस्ट की है। बता दें कि वह 19 सितंबर से साउथ कोरिया में शुरू हो रहे 17वें एशियन चैम्पियशिप में हिस्सा नहीं ले रही हैं। हालांकि, उनकी डबल्स की पार्टनर अश्विनी पोनप्पा जरूर साउथ कोरिया जा रही हैं।
इससे पहले भी गुदवाया था टैटू
ज्वाला गुट्टा ने इससे पहले ओलिंपिक-2012 के दौरान पहली बार टैटू गुदवाया था। उन्होंने 'ओलिंपिक-2012' का नाम अपनी पीठ पर लिखवाया था। उन्होंने अपने दूसरे टैटू का भी पोज दिया। ऐसा नहीं है कि वह पहली महिला एथलीट हैं, जिन्होंने अपने शरीर पर टैटू गुदवाया हो। उनसे पहले कई टेनिस स्टार, रेसलर, महिला क्रिकेटर्स सहित कई एथलीट्स ने टैटू प्रेम दिखा चुकी हैं।
आगे क्लिक कर देखें, तस्वीरों में किस महिला एथलीट ने टैटू गुदवाया है