> सबसे बड़ी बात यह है कि वर्ल्ड टूरिज्म डे (27 सितंबर) भी पास है। इस मौके पर दैनिक भास्कर आपको खिलाड़ियों के उन चीजों के बारे में बताने जा रहा है, जो विदेशी खिलाड़ी भारत आने पर करते हैं।
, वीनस विलियम्स, मारिया किरिलिंकोवा और अन्ना कुर्निकोवा सहित सभी विदेशी महिला टेनिस स्टार्स ने साड़ी पहनकर रैंप पर वॉक किया था। इसके बाद सभी खिलाड़ी साड़ी पहने ही टेनिस खेलते भी नजर आईं थी।
फेडरर करेंगे 'इंडियन एसेज' का नेतृत्व
पूर्व वर्ल्ड नंबर वन टेनिस स्टार स्विट्जरलैंड के रॉजर फेडरर भारत के पहले इंटरनेशनल लीग टूर्नामेंट 'इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग' (आईपीटीएल) में भारतीय फ्रेंचाइजी 'इंडियन एसेज' का नेतृत्व करेंगे। फेडरर को स्पेन के स्टार खिलाड़ी
राफेल नडाल की जगह आईपीटीएल में शामिल किया गया है। नडाल को चोट के कारण हटना पड़ा।
फ्रेंचाइजी से जुड़ने के बाद से हैं उत्साहित
भारतीय फ्रेंचाइजी से जुड़ने पर फेडरर बहुत उत्साहित नजर आए। उन्होंने हिंदी में 'नमस्ते' कहते हुए भारत का आभार व्यक्त किया और कहा, "मैं नई दिल्ली की अपनी पहली यात्रा और इंडियन एसेज के लिए खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मेरी टीम ने मुझे बताया कि भारत में बड़ी संख्या में टेनिस के प्रशंसक और मेरे समर्थक हैं।"
ये खिलाड़ी हैं शामिल
भारतीय फ्रेंचाइजी के आधार खिलाड़ी और 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर के अलावा 14 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता पीट सैम्प्रास, गाएल मोनफिल्स, एना इवानोविक,
सानिया मिर्जा,
रोहन बोपन्ना और फैब्रिस सैंटोरो शामिल हैं।
दिल्ली में होगा आयोजित
आयोजकों ने यह भी बताया कि टूर्नामेंट का भारत में होने वाला चरण नई दिल्ली की मेजबानी में होगा। पहले इसे मुंबई में आयोजित करने की योजना थी। आईपीटीएल का भारतीय चरण छह से आठ दिसंबर के बीच आयोजित होगा। भारत के अलावा लीग के अन्य मैच मनीला, सिंगापुर और दुबई में आयोजित किए जाएंगे।
आगे क्लिक कर जानें, भारत आने पर क्या-क्या करते हैं विदेशी खिलाड़ी