फोटो: 6th वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में हिस्सा लेती महिला बॉडी बिल्डर्स।
मुंबई. बॉडी बिल्डिंग शब्द पहले केवल पुरुषों के लिए ही माना जाता था, लेकिन अब उसके मायने बदल गए हैं। पुरुष तो बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते ही हैं, महिलाओं की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ौतरी हुई है। 6th वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में तीसरे दिन वुमेंस पॉवर देखने को मिला।
मस्कुलर बॉडी से किया आकर्षित
भारत सहित विभन्न 48 देशों की महिला बॉडी बिल्डर्स ने हिस्सा लिया। मलेशिया, हंगारी और थाइलैंड की वुमेन बॉडी बिल्डर्स ने भिन्न-भिन्न एज ग्रुप में अपनी मस्कुलर बॉडी से सभी का चकित कर दिया। बता दें कि पहले दिन रेबिता कॉन्गब्रैल्थपन ने 55 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा 70 किग्रा पुरुष वर्ग में भारत के बी. माहेश्वरन ने गोल्ड मेडल जीता।
48 देशों के 400 अधिक बॉडी बिल्डर्स ले रहे हिस्सा
भारतीय खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन (आईबीबीएफ) द्वारा यह आयोजन मुंबई के बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में किया गया है, जिसमें 48 देशों से 400 से ज्यादा नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के बॉडी बिल्डिरों हिस्सा लिया है।
आगे क्लिक कर देखें, तीसरे दिन के महिला और पुरुष प्रतियोगियों की तस्वीरें