फोटो: बॉडीबिल्डर जिमी सिटको।
खेल डेस्क. एक अक्टूबर को वर्ल्ड वेजिटेरियन डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1978 में इंटरनेशनल वेजिटेरियन यूनियन के द्वारा शुरू किया गया था। इसके अलावा अक्टूबर माह को वेजिटेरियन मंथ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नॉनवेज खाने वाले भी वेज फुड को अधिक तवज्जो देते हैं।
> वर्ल्ड वेजिटेरियन डे के मौके पर
Dainikbhaskar.com आपको 10 बॉडीबिल्डर के बारे में बताने जा रहा है। ये वे महिला-पुरुष बॉडीबिल्डर हैं, जो शुद्ध शाकाहार हैं। इसके बावजूद न केवल अपनी फिटनेस को लेकर प्रसिद्ध हैं, बल्कि इंटरनेशनल स्तर पर कई अवॉर्ड भी जीते हैं।
जिमी सिटको: 10 पैक वाले बॉडीबिल्डर और पर्सनल ट्रेनर
19 अगस्त, 1982 को अमेरिका में जन्मे जिमी सिटको इंटरनेशनल स्तर के बॉडीबिल्डर हैं। इनकी बॉडी का राज शुद्ध शाकाहार है। वे फिलहाल अमेरिकन निंजा वॉरियर्स (बॉडीबिल्डिंग का इवेंट) की तैयारी कर रहे हैं। 10 पैक एब्स जिमी पर्सनल ट्रेनर के तौर पर भी अपनी सेवा देते हैं। दूध, दही, फल और सलाद जिमी के खाने में प्रमुख रूप से शामिल हैं। उनका इस बारे में कहना है कि शाकाहार से मेरे शरीर की जरूरतें पूरी हो जाती हैं, इसलिए नॉनवेज लेने का सवाल ही नहीं पैदा होता।
छाए फिटनेस मैग्जीन के कवर पेज पर
पूरी दुनिया की चुनिंदा फिटनेस मैग्जीन हेल्थ एंड फिटनेस मैग्जीन के कवर पेज पर जिमी को कई बार स्थान मिला। शुद्ध शाकाहार जिमी को खुद की बॉडी पर गर्व होता है। वे कहते हैं, मैं नॉनवेज को हाथ भी नहीं लगाता। मुझे कभी नॉनवेज की जरूरत महसूस नहीं हुई।
जीते कई अवॉर्ड
* यूएसए बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप-2009
* एनपीसी हर्ट ऑफ डिक्सी बॉडीबिल्डिंग चैम्पियशिप-2009
* वैली बॉडीबिल्डिंग चैम्पियशिप-2010
आगे क्लिक कर पढ़ें, जिमी सिटको जैसे किस शाकाहार महिला-पुरुष ने बॉडीबिल्डिंग में नाम कमाया?