ज्यूरिख। शीर्ष भारतीय खिलाड़ी
विश्वनाथन आनंद यहां जब ज्यूरिख चैलेंज में भाग लेंगे तो वह विश्व खिताब गंवाने के बाद अपने पहले क्लासिकल टूर्नामेंट में चुनौतीपूर्ण मुकाबलों में निचले रैंकिंग के खिलाड़ी के तौर पर शुरुआत करेंगे। इस टूर्नामेंट में छह खिलाड़ियों के बीच केवल पांच राउंड होंगे जिसमें मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन जैसे मजबूत खिलाड़ी मौजूद हैं।
ऐसा पहली बार है जब आनंद टूर्नामेंट में निचली रैंकिंग के खिलाड़ी के तौर पर शुरुआत करेंगे क्योंकि मौजूदा समय में वे वर्ल्ड रैंकिंग में वह नौंवे स्थान हैं।
मैग्नस चैंपियन का खिताब छिनने के बाद आनंद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे हैं। टूर्नामेंट में सभी को आनंद से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें होगीं।
दुनिया के नंबर दो आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन, इटली के फैबियानो कारुआना, अमेरिका के हिकारु नाकामूरा और पूर्व विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर इजराइल के बोरिस गेलफैंड इसमें भाग लेने वाले अन्य खिलाड़ी हैं।