सेनतोसा (सिंगापुर)| भारत के स्टार गोल्फर अनिर्बाण लाहिड़ी को आॅनलाइन वोटिंग में हिल्टन एशियन टूर गोल्फर ऑफ ईयर अवॉर्ड के लिए चुना गया है। उन्होंने वर्ष का समापन वर्ल्ड रैंकिग में 40वें नंबर के साथ किया था। लाहिड़ी ने यह पुरस्कार थेंगचाई जैदी (थाइलैंड), डैनी चिआ (मलेशिया), मिगुएल ताबुएना (फिलीपींस) को पीछे छोड़ते हुए जीता।