पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सैग 2016: भारतीय पहलवानों ने मचाई धूम, तीरंदाजी-स्क्वैश में भी इंडियंस छाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुवाहाटी. भारतीय पहलवानों ने 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में सोमवार को पांच स्वर्ण पदक जीते। उसने कुश्ती में अपना अभियान कुल 14 स्वर्ण और दो रजत पदकों के साथ समाप्त किया। भारत ने आेवरऑल अब तक 79 मेडल जीते, जिसमें 53 गोल्ड शामिल हैं। भारत ने कुश्ती मुकाबलों के पहले दिन पांच स्वर्ण, दूसरे दिन चार स्वर्ण और तीसरे दिन पांच स्वर्ण जीते।
भारत ने महिलाओं के सभी आठों वर्गों में स्वर्ण जीते जबकि पुरूषों ने छह स्वर्ण और दो रजत जीते।
शिल्पी श्योरण ने दिन का पहला स्वर्ण दिलाया। उन्होंने बांग्लादेश की फरजाना शर्मिन को 63 किग्रा वर्ग के फाइनल में हराया।
महिला वर्ग में ही रजनी ने 69 किग्रा वर्ग में बांग्लादेश की शिरिन सुल्ताना को जबकि निक्की ने श्रीलंका की डब्ल्यू वीरासिंह को 75 किग्रा वर्ग में हराकर सोना जीता।
पुरूषों में मौसम खत्री को 97 किग्रा और प्रदीप को 74 किग्रा में स्वर्ण मिला, जबकि मनदीप को 125 किग्रा वर्ग में रजत से संतोष करना पड़ा।
भारोत्तोलन : कविता देवी ने महिलाओं के 75 किग्रा वजन वर्ग में और विकास ठाकुर ने 85 किग्रा पुरुष वर्ग में स्वर्ण जीता।
साइक्लिंग : भारतीय पुरुष टीम (अरविंद कुमार , मंजीत सिंह ,दीपक कुमार राही और मनोहर लाल बिश्नोई) ने 70 किमी टीम ट्रायल स्पर्धा में स्वर्ण जीता।
- अरविंद और मंजीत ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीता।
- महिला वर्ग में बिद्यालक्ष्मी तोरांगबाम, रुतुजा सातपुते, मनीषा जी और चाओबा देवी की टीम ने 40 किमी टीम ट्रायल में स्वर्ण जीता।
- बिद्यालक्ष्मी और चाओबा ने इसी स्पर्धा के व्यक्तिगत वर्ग में भी स्वर्ण जीता।
तीरंदाजी: पूर्वशा सुधीर शिंदे, ज्योति सुरेखा वेनम और लिली चानू की भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 228-217 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
- अभिषेक वर्मा की अगुवाई में भारतीय पुरुष टीम ने देश को दूसरा स्वर्णदिलाने में अहम भूमिका निभाई।
स्क्वैश : जोशना ने पाकिस्तानी की मारिया तूरपाकी को 10-12,11- 7,11-9,11-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
- पुरुष वर्ग में पाकिस्तान के नासिर इकबाल ने हमवतन फरहान जवान को लगातार गेमों में 14-12,11- 7,11-9 से मात देते हुये स्वर्ण पदक हासिल किया।
खबरें और भी हैं...