पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lusofonia games: India Won The Gold In mens Basketball

लुसोफोनिया गेम्स में बॉस्केटबॉल के मेन्स वर्ग में भारत ने जीता स्वर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोवा। 27 जनवरी 2014 पुरुष वर्ग में भारतीय टीम ने अंगोला को हराकर लुसोफोनिया गेम्स में बॉस्केट बॉल का स्वर्ण जीत लिया। गोवा के श्यामाप्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में भारत ने अंगोला को 70-70 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा कर लिया।
पहले क्वार्टर के खेल में भारत ने 19-14 की बढ़त हासिल की। दूसरे क्वार्टर में अंगोला ने वापसी करते हुए स्कोर 16-15 पहुंचाया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में अंगोला की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत को 16 प्वाइंट्स के जवाब में स्कोर 23 प्वांइट पहुंचा दिया। चौथे और फाइनल क्वार्टर फाइनल में स्कोर 70-70 था जब भारत को बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया गया।
महिला वर्ग में मोजाम्बिया ने जीता स्वर्ण
महिला वर्ग में मोजाम्बिया की टीम ने अंगोला की टीम को 73-49 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा कर लिया। महिला वर्ग में भी अंगोला की टीम को रजत से ही संतोष करना पड़ा जबकि भारत को ब्रॉंज से ही संतोष करना पड़ा।
लुसोफोनिया गेम्स: पदक तालिका में शीर्ष पर भारत
लुसोफोनिया गेम्स में पदकों की तालिका में भारत ने 29 गोल्ड, 24 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज सहित कुल 79 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर है।
पुर्तगाल की टीम ने 18 स्वर्ण, 12 रजत और 10 ब्रॉन्ज के साथ कुल 40 पदक जीतकर तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि 29 पदक के साथ मकाऊ की टीम तीसरे नंबर पर है।