पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dipika Pallikal Clinches Winnipeg Squash Title

WSA चैलेंजर: बिना कोई गेम हारे दीपिका बनी चैम्पियन, 15वां खिताब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेन्नई. भारत की स्टार स्क्वैश ग्लैमर गर्ल दीपिका पल्लीकल ने विनिपेग (कनाडा) विंटर क्लब वुमेंस ओपन पर एक बार फिर कब्जा जमाया। 21 वर्षीय दीपिका ने वर्ल्ड स्क्वैश एसोसिएशन (डब्ल्यूएसए) चैलेंजर कॅरियर का यह 15वां खिताब बिना कोई गेम हारे अपने नाम किया।
फाइनल में शीर्ष वरीय पल्लीकल ने दूसरी वरीय मिस्र की 24 वर्षीय हेबा अल टोर्की को 11-4, 11-9, 11-8 से हराया और अपना 10वां डब्ल्यूएसए टूर खिताब जीता। वर्ल्ड नंबर-13 दीपिका ने 2013 में भी यह खिताब जीता था। लेकिन पिछले साल उनकी दोस्त और हमवतन जोशना चिनप्पा चैम्पियन बनी थीं।