पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Viswanathan Anand Finished Joint Third Position In Classic Blitz Chess Tournament

शतरंज क्लासिक ब्लिट्ज टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आनंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्यूरिख। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ज्यूरिख शतरंज क्लासिक ब्लिट्ज टूर्नामेंट में दो जीत, दो हार और एक ड्रॉ के बाद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। आनंद को आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन और नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से हारने का खामियाजा भुगतना पड़ा, जिन्होंने हाल ही में उन्हें चेन्नई में पिछली विश्व चैंपियनशिप में हराया था।
आनंद ने इटली के फेबियानो कारूआना और इजरायल के बोरिस गेलफेंड को हराया, जबकि अमेरिका के हिकारू नाकामूरा से ड्रॉ खेला। आनंद के पांच में से 2.5 अंक रहे और तीसरे स्थान के लिए तीन खिलाड़ियों के बीच टाइब्रेकर मुकाबले में वह पांचवें स्थान पर रहे।
कार्लसन और अरोनियन शीर्ष पर रहे जिनके तीन अंक थे। गेलफेंड 1.5 अंक लेकर आखिरी स्थान पर रहे। विश्व चैंपियन का खिताब हासिल करने के बाद अपना पहला मैच खेलने उतरे कार्लसन को कारूआना के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। वह पहले तीन दौर में सिर्फ एक अंक ही बना सके, लेकिन आखिरी दो बाजियां जीतकर कार्लसन ने वापसी की।