पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मरे पिता बने, परिवार से भी छिपाकर रखा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन. वर्ल्ड नंबर-2 टेनिस प्लेयर एंडी मरे की पत्नी किम सियर्स ने बेटी को जन्म दिया है। हालांकि, दोनों ने यह बात शुरुआत में अपने परिवार से छिपाकर रखी। मरे इससे पहले मेलबोर्न में ऑस्ट्रेलियाई ओपन खेल रहे थे। फाइनल में हार जाने के बाद वे ब्रिटेन लौटे। एंडी ने पत्नी को क्या भेजा मैसेज...
- मेलबर्न में फाइनल हारने के बाद मरे ने पत्नी किम को इमोशनल मैसेज भेजा।
- उन्होंने लिखा, ‘मेरी पत्नी किम, पिछले दो सप्ताह से तुम एक लीजेंड हो। मैं अगली फ्लाइट में बैठ कर तुम्हारे पास आ रहा हूं...।'
- इसके बाद ‘वो पल’ आ गया,जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था।
- किम ने रविवार को बेटी को जन्म दिया। हालांकि एंडी के परिवार ने अपनी खुशी मंगलवार को दुनिया से साझा की।
- एंडी मरे इस पल का गवाह बनने के लिए साल के पहले ग्रैंड स्लैम को बीच में ही छोड़ने तक का वादा अपने फैंस से कर चुके थे।... खैर इसकी नौबत नहीं आई।
- किम डॉक्टर द्वारा तय समय पर ही मां बनीं और शादी का एक साल पूरा हाेने के पहले ही मरे पिता बन गए।
दादी को भी बाद में पता चला
- एंडी मरे की 82 साल की दादी एलेन ने बताया कि रविवार रात को यह ‘खुशी’ आ गई थी। लेकिन परिवार के अन्य लोगों को बच्ची के जन्म के बारे में नहीं बताया गया था।
- एंडी ने पिता को भी सोमवार को फोन कर कहा था, ‘बधाई। अब आप दादा बन गए।’
- जन्म के समय उनकी बेटी का वजन 3.912 किग्रा था। लेकिन यह टेनिस स्टार अपनी बेटी का क्या नाम रखेंगे, उसका अभी कोई खुलासा नहीं किया है।
- मरे की मां जूडी ने कहा कि ब्रिटेन के टेनिस परिवार की इस नई मेंबर के आने से वे अब ‘ग्लैमरस दादी’ बन गई हैं।
- उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्हें अब ‘ग्लैम ग्रैन कॉम्पीटिशन’ में हिस्सा लेना चाहिए।
पिछले साल अप्रैल में हुई थी शादी
- मरे और किम दोनों 28 साल के हैं। वे 10 साल से एक-दूसरे काे जानते थे।
- पिछले साल अप्रैल में दोनों की शादी हुई थी।
- पिछले ही महीने मरे के भाई जेमी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन का डबल्स खिताब जीता था।
- जबकि उनकी मां जूडी मरे ब्रिटेन वूमेंस टेनिस टीम की कोच हैं।
- एंडी के ससुर नाइजेल सियर्स सर्बिया की टेनिस स्टार एना इवानोविच के कोच हैं।
पिता बनने से पहले पढ़ी किताब
मरे ने अपने बच्चे के जन्म से पहले ‘कमांडो डैड’ नामक किताब पढ़कर अच्छे पिता बनने की तैयारी की थी। उन्होंने कहा था कि यह दिखने में छोटी जरूर है, लेकिन उनके ख्याल से काफी मशहूर है। यह किताब पूर्व कमांडो पर लिखी गई है।
खबरें और भी हैं...