मेलबर्न। भारत की
सानिया मिर्जा और उनके रोमनियन जोड़ीदार होरिया टेक्यू ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्सड डबल्स के फाइनल मैच में कनाडा के डेनियल नेस्टर और फ्रांस की क्रिस्टीना म्लाडेनोविक से 3-6 और 2-6 से हार गए।
पिछले साल विम्बलडन के क्वार्टर फाइनल में सानिया और उनके रोमानियन जोड़ीदार इसी कनाडा-फ्रेंच जोड़ी से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। 2013 विंबलडन सानिया का टेक्यू के साथ पहला टूर्नामेंट था।
सानिया और टेक्यू की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने से पहले शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियन पेयर जर्मिला गजदोसोवा और मैथ्यू इब्डेन को 2-6, 6-3 और 10-2 से शिकस्त दी थी।
गौरतलब है कि सानिया मिर्जा ने 2009 में अपने भारतीय जोड़ीदार
महेश भूपति के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।
आगे की स्लाइड्स में क्लिक कर देखिए मैच की तस्वीरें...