मेलबर्न। स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली। वे किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली अपने देश की पहली खिलाड़ी हैं।
गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल में 24 वर्षीया सिबुल्कोवा ने पांचवीं सीड पोलैंड की एग्निस्जका राद्वांस्का को लगातार सेटों में 6-1, 6-2 से हराया।
फाइनल में उनका सामना एशिया की एकमात्र ग्रैंडस्लैम चैंपियन चीन की ली ना से होगा। ली ने लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है।
आगे की स्लाइड में क्लिक कर पढ़ें चार साल में तीसरी बार फाइनल में पहुंची हैं ली ना...