पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Davis Cup: Yuki Bhambri Loses There Macth, India Relegated To Asia Oceania

डेविस कप: भारत की प्लेआफ ग्रुप में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त, युकी भांबरी हारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : हारने के बाद निराश युकी भांबरी।
बेंगलुरु. भारत की आखिरी उम्मीद यूकी भांबरी को डेविस कप के कड़े निर्णायक मुकाबले में सर्बिया के फिलिपक्राजोविच के हाथों यहां मिली 3-6, 4-6, 4-6 की शिकस्त के साथ ही भारत की विश्व प्लेऑफ ग्रुप में पहुंचने की उम्मीदें भी समाप्त हो गई।
इससे पहले देश के शीर्ष एकल खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने दुसान लाजोविच को पहले उलट एकल में 1-6, 6-4, 4-6, 6-3, 6-2 से हराकर भारत को विश्व ग्रुप प्ले ऑफ मुकाबले में 2-2 की बराबरी दिला दी थी। इसके बाद सारी उम्मीदें यूकी भांबरी के निर्णायक मुकाबले पर लगी थी, लेकिन यूकी ने सोमवार दोपहर 12 बजे शुरू हुए मुकाबले में 124 मिनट बाद ही र्समपण कर दिया। इसी के साथ भारत 2-3 की शिकस्त के साथ प्ले ऑफ ग्रुप से बाहर हो गया है।
वर्षा बाधित रहा मैच
इससे पहले वर्षा बाधित निर्णायक पुरुष एकल मुकाबले में रविवार का खेल रूकने तक यूकी पहला सेट क्राजोविकच से 3-6 से हार चुके थे, जबकि दूसरा सेट 4-4 की बराबरी पर छूटा। सोमवार को मुकाबला दोबारा शुरू हुआ तो सर्बियाई खिलाड़ी ने अंक लेकर बढत के साथ शुरुआत की और स्कोर 5-4 कर दिया।
जोकोविच के बिना जीती सर्बिया
इस जीत के साथ ही विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की गैरमौजूदगी में कम अनुभवी मानी जा रही दूसरे नंबर की टीम सर्बिया ने विश्व प्लेऑफ ग्रुप में जगह पक्की कर ली है, जबकि मेजबान भारतीय टीम ग्रुप एक में खिसक गई है।