अबुधाबी. हौसला और विश्वास हो तो कुछ हो सकता है। पाकिस्तानी क्रिकेटर पति शोएब मलिक से अलगाव के अफवाहों के बीच
सानिया मिर्जा और रॉजर फेडरर की अगुवाई वाली टीम 'इंडियन एसेस' ने इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) का पहला खिताब जीत लिया है। इस प्रकार सानिया ने साबित किया कि वह क्यों भारत की सबसे बेहतर टेनिस स्टार हैं।
29 अंकों के साथ सानिया की एसेस रही अव्वल
सानिया मिर्जा की टीम इंडियन एसेस टूर्नामेंट में 39 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। उसने 12 मुकाबलों में आठ जीते। यूएई रॉयल्स (37) की टीम सात जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही। मनीला मेवरिक्स (35 अंक) तीसरे और सिंगापुर स्लैमर्स (24) चौथे आखिरी स्थान पर रही।
आखिरी मैच का रोमांच कुछ यूं रहा
आईपीटीएल के चौथे और अंतिम चरण में शनिवार को आखिरी मैच खेला गया। इसमें इंडियन एसेस को यूएई रॉयल्स से 15-29 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के चलते टीम लीग की पहली चैम्पियन बन गई। चैंपियन टीम को यह मलाल रहेगा कि लीग में उसका सफर हार के साथ खत्म हुआ। आखिरी मुकाबले में इंडियन एसेस की एना इवानोविच को क्रिस्टिना म्लादेनोविच से 5-6 से हार का सामना करना पड़ा। फिर मिक्स्ड डबल्स में सानिया-बोपन्ना हार गए।
विजेता टीम के स्टार
विजेता टीम में सानिया और फेडरर के अलावा पीट सैम्प्रास, एना इवानोविच, गाएल मोंफिल्स, सेड्रिक पायोलिन और
रोहन बोपन्ना जैसे स्टार खिलाड़ी हैं।
आ रहीं थी सानिया-शोएब में अलगाव की खबरें
सानिया मिर्जा की चैम्पियन बनना इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि कुछ दिनों पहले ही एक अंग्रेजी न्यूजपेपर में छपी खबरों के अनुसार, शोएब और सानिया में सबकुछ अच्छा नहीं है। वे दोनों जल्द ही अलग हो सकते हैं। हर बार आगे बढ़कर खबरों का खंडन करने वाली सानिया इस बार अफवाहों को कोई तरजीह नहीं दी और एक खिलाड़ी के रूप में खुद को संघर्ष के साथ चैम्पियन बनाया।
आगे क्लिक कर देखें, जश्न की तस्वीरें