फोटो: जेम्स बॉन्ड फिल्म ऑक्टोपसी : विजय अमृतराज (बाएं, टेनिस रैकेट हाथ में लिए हुए)।
खेल डेस्क. जेम्स बॉन्ड फिल्म सीरीज के बारे में भला कौन नहीं जानता होगा। इस प्रतिष्ठित फिल्म सीरीज में चुनिंदा बॉलीवुड सितारों को ही किरदार निभाने का मौका मिल सका है। हॉलीवुड फिल्म में तो अनिल कपूर, ओमपुरी, नसरूद्दीन शाह सरीखे कई भारतीय अभिनेताओं का जलवा देखने को मिला, लेकिन जेम्स बॉन्ड फिल्म में कबीर बेदी और विजय अमृतराज को किरदार निभाते देखने अपने आप में गर्व की बात है। 1983 में आई एजेंट 007 की फिल्म ‘ऑब्टोपसी’ में कबीर बेदी और टेनिस स्टार विजय अमृतराज नजर आए थे।
एजेंट जेम्स बॉन्ड के बने थे साथी
पूर्व भारतीय टेनिस स्टार जेम्स बॉन्ड की फिल्म ‘ऑक्टोपसी’ में एजेंट 007 के साथी बने थे, जो फिल्म में एजेंट जेम्स को टारगेट तक पहुंचने में सहायता करते हैं। उनके अलावा कबीर बेदी ने निष्कासित अफगानी प्रिंस कमाल खान के वफादार गोविंद का रोल निभाया। इस फिल्म की शूटिंग भारत में हुई थी। बता दें कि विजय अमृतराज का जन्म 14 दिसंबर, 1953 को चेन्नई में हुआ था।
टेनिस करियर
छह फीट चार इंच लंबे टेनिस खिलाड़ी विजय ने सिंगल करियर में 391 मैच खेले और 304 मैचों में जीत दर्ज की। 1970 में करियर की शुरुआत करने वाले विजय ने 16 सिंगल्स और 13 डबल्स टाइटल अपने नाम किए। सिंगल्स में उनकी बेस्ट रैंकिंग 16 और डबल्स में 13 रही।
आगे क्लिक कर देखें, जेम्स बॉन्ड फिल्म में विजय अमृतराज द्वारा निभाई गए किरदार की चुनिंदा तस्वीरें