पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Peris Open Tournament Maria Sharapova In Quarter Final

हेंचुकोवा को हराकर पेरिस ओपन के क्वार्टर फाइनल में शारापोवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेरिस। रूस की शीर्ष वरीयता प्राप्त मारिया शारापोवा ने बुधवार को दूसरे दौर में स्लोवाकिया की डेनियला हेंचुकोवा को सीधे सेटों में 6-0, 6-1 से हराकर डब्ल्यूटीए पेरिस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
आस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में बाहर होने वाली शारापोवा ने रोलां गैरां से कुछ कदम की दूरी पर स्थित स्टेड कुबेरटिन में पहला सेट केवल 25 मिनट में जीता। दूसरे सेट में भी उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई जो 39 मिनट तक चला।
शारापोवा का अगला मुकाबला आस्ट्रिया की येवोन मीसबर्गर और क्रिस्टीन फ्लिपकेन्स के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा
आगे की स्लाइड में क्लिक कर पढ़ें क्ले कोर्ट में खेल सकते हैं नडाल...