पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tennis: Sania Mirza, Martina Hingis Reach 40 love Milestone In Doubles Partnership

सानिया-हिंगिस ने अपने नाम किया 13th खिताब, हासिल की लगातार 40वीं जीत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट पीटर्सबर्ग. सानिया मिर्जा और उनकी स्विस साथी मार्टिना हिंगिस ने रविवार को सेंट पीटर्सबर्ग लेडीज ट्रॉफी के डबल्स का खिताब अपने नाम कर लिया। इन दोनों ने एक साथ खेलते हुए लगातार 40वीं जीत हासिल की है।जोड़ी का यह साल का चौथा खिताब...
- सानिया और हिंगिस ने फाइनल मैच में वेरा डुशेविना और बारबोरा क्रेसिकोवा को 6-3, 6-1 से हराया।
- यह मैच एक घंटे से कुछ ही समय अधिक चला। इस साल सानिया और हिंगिस का यह चौथा खिताब है।
जोड़ी का 13वां खिताब
- यह दोनों का बतौर पार्टनर 13वां खिताब है।
- इन दोनों ने इस साल की शुरुआत ब्रिस्बेन और सिडनी से की थी।
- इसके बाद दोनों ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर ग्रैंड स्लैम की हैट्रिक लगाई थी।
2015 में जीता था ये खिताब
- 2015 में फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद से दोनों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है।
- विंबलडन, यूएस ओपन, क्वांगचो, वुहान, बीजिंग, डब्ल्यूटीए फाइनल्स, सिंगापुर, ब्रिस्बेन और सिडनी में खिताब जीता है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, सानिया और मार्टिना हिंगिस की फोटोज...
खबरें और भी हैं...