पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Wawrinka Beats Rafael Nadal To Win Men's Singles Title

AUS OPEN: नडाल को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बने वावरिंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेलबर्न। स्विटजरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल को आस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में हराकर करियर का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम कर लिया। आठवीं वरीयता प्राप्त वावरिंका ने दो घंटे 21 मिनट तक चला मुकाबला 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 से जीता।
कमर की चोट से परेशान नडाल ने तीसरे सेट में वापसी करके मैच को चौथे सेट तक खींचा लेकिन 14वां ग्रैंडस्लैम नहीं जीतने में सफल नहीं हो सके। वावरिंका के लिए यह जीत किसी स्वप्न से कम नहीं थी। अभी तक नडाल ने पिछले सभी 12 मैचों में वावरिंका को मात दी थी।
पिछले 20 सालों में ऐसा पहली बार हुआ कि कोई भी ग्रैंड स्लैम ना जीतने वाले किसी खिलाड़ी ने विश्व नंबर एक और विश्व नंबर दो खिलाड़ी को हराकर ग्रैंड स्लैम जीता हो।
ऑस्ट्रेलियन ओपेन के रोमांचक मैराथन फाइनल मुकाबले में हर कोई राफेल नडाल को ही खिताब का प्रबल दावेदार मान रहा था।
नडाल की नजरें अमेरिका के पूर्व दिग्गज पीट सैमप्रास के 14 ग्रैंड स्लैम के आंकड़े पर टिकी हुई थीं, जिससे वो महज एक खिताब दूर थे।
मैच में अपने हाथ के छाले और कमर की दिक्कत के बावजूद नडाल इस मैच में लगातार भिड़ते नजर आए। पहले और दूसरे सेट में वावरिंका ने जबरदस्त खेल दिखाया और 6-3, 6-2 से बढ़त हासिल कर ली, लेकिन चोट के बावजूद नडाल ने वापसी की और चौथा सेट 6-3 से जीता। हालांकि चौथे सेट में वावरिंका ने राफा को कोई मौका नहीं दिया और ये अंतिम सेट उन्होंने 6-3 से जीतकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम कर लिया।
आगे की स्लाइड्स में क्लिक कर देखिए पहले ग्रैंड स्लैम चैंपियन की तस्वीरें...