फाइल फोटो: 2012 में भारत आए आर्नोल्ड ने भारतीय खाने की जमकर तारीफ की थी।
खेल डेस्क. पूर्व बॉडीबिल्डर और हॉलीवुड स्टार आर्नोल्ड श्वार्जनेगर फिलहाल इंडिया टूर पर हैं। एक फिल्म के प्रमोशन और ऑडियो लॉन्चिंग के लिए आए आर्नोल्ड तमिलनाडु की मुख्यमंत्री
जयललिता से मुखातिब भी हुए। इस दौरान वे पुलिसकर्मी से कुछ मस्ती करते नजर आए। यह उनका भारत का दूसरा टूर है।
2012 में भी आए थे भारत
पूर्व गवर्नर आर्नोल्ड पहली बार 2012 में भारत आए थे। उस दौरान उन्होंने असम सहित कई राज्यों का दौरा किया था। उसके बाद उन्होंने टि्वटर पर तस्वीरें पोस्ट कर भारत टूर के अनुभव को शेयर किया था।
किया था ताज का दीदार
कोई भी स्टार भारत आए और प्रेम के प्रतीक ताज महल का दीदार करने न पहुंचे कैसे हो सकता है। आर्नोल्ड भी ताज महल देखने गए थे। उस समय उनके गाइड नितिन सिंह थे, जिन्होंने उनके मनचाहे जगहों पर घूमाया था।
आगे क्लिक कर देखें, आर्नोल्ड की विभिन्न एंगल की तस्वीरें