पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Birthday SPL: Stephanie McMahon Wife Of Triple H Latest News In Hindi

38 की हुईं रेसलर ट्रिपल एच की पत्नी स्टेफनी, तस्वीरों में देखें पर्सनल लाइफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: पति ट्रिपल-एच के साथ WWE की चीफ ब्रांड ऑफिसर स्टेफनी मैकमहोन।
खेल डेस्क. WWE की चीफ ब्रांड ऑफिसर और रेसलर ट्रिपल की पत्नी 24 सितंबर, 1976 को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके पिता विंसी मैकमहोन WWE के सीईओ और मां लिंडा अमेरिका की टॉप मोस्ट बिजनेस वुमन हैं। स्टेफनी के पिता विंसी, मां लिंडा, भाई शेन ब्रेंडन भी WWE में पहलवान कर चुके हैं।
6 करोड़ 72 लाख है सैलरी
WWE की मालिकाना हक रखने वाली मैकमहोन फैमिली की बेटी स्टेफनी की मासिक सैलरी 6 करोड़ 72 लाख रुपए है। उन्हें पांच बार अमेरिका की टॉप बिजनेस वुमन के खिताब से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके पति और पूर्व रेसलर ट्रिपल-एच फिलहाल WWE के वाइस प्रेसिडेंट हैं।
ऑन स्क्रीन के तीन साल बाद की रियल लाइफ में शादी
ट्रिपल-एच ने अमेरिका में पांच बार बेस्ट बिजनेस वुमन ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम करने वाली महिला पहलवान स्टेफनी से 2001 में ऑन स्क्रीन शादी की थी। उसके बाद उन्होंने स्टेफनी के साथ वेलेंटाइन डे, 2003 को सगाई की घोषणा की। तीन साल तक लंबे अफेयर के बाद ट्रिपल-एच और स्टेफनी ने 25 अक्टूबर, 2003 को रियल लाइफ में भी शादी कर ली।
कॉन्ट्रोवर्सी: अंडरटेकर ने किया था अगवा
यह बात उस समय की है, जब दिवस चैम्पियनशिप (महिला रेसलरों का फाइट इवेंट) की शुरुआत हुई थी। अंडरटेकर रिंग में आए तो सभी शांत हो गए, फाइट कर रही साबले और स्टेफनी मैकमहोन के भी होश गुल हो गए थे। उन्होंने साबले से डांस की पेशकश की, इसी दौरान स्टेफनी मौका देखकर रिंग से बाहर भाग गईं। अंडरटेकर ने दोनों ही महिला पहलवानों को अगवा कर लिया था। इस दौरान उन्होंने दोनों को खुद से शादी के लिए प्रपोज किया, लेकिन दोनों ने ही मना कर दिया। स्टेफनी के पिता और भाई ने काफी जद्दोजहद के बाद दोनों को अंडरटेकर के चुंगल से छुड़ाया।
आगे क्लिक कर देखें, स्टेफनी की पति ट्रिपल एच के साथ और रेसलिंग के दौरान की तस्वीरें