पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BROCK LESNAR Won Against JOHN CENA At WWE WORLD HEAVYWEIGHT CHAMPIONSHIP 2014

'फायरमैन' ने लिया सीना से बदला, वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनशिप में लगाया 'चौका'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाेटो: फाइट के दौरान लड़ते सीना ओर ब्रॉक लेसनर (बाएं)।
मियामी. लगभग एक घंटे तक चले दिल दहला देने वाली फाइट के बाद ब्रॉक लेसनर ने पूर्व हैवीवेट चैम्पियन जॉन सीना को धूल चटाकर चौथी बार वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया। एक सप्ताह के अंदर ही प्रशंसकों के बीच फायरमैन नाम से लेसनर ने अपनी पिटाई का बदला ले लिया। कुछ दिन पहले ही जॉन सीना ने दर्शकों से खचाखच भरे मियामी स्टेडियम में लेसनर की पिटाई की थी। लेसनर ने 2012 के बाद से लगातार वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम रखा है।
कुछ ऐसी रही आक्रामक फाइट
हर फाइट से पहले पहलवान दर्शकों को संबोधित करते हैं और एक-दूसरे को बुरा-भला कहते हैं, लेकिन इस फाइट के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ। रिंग में आते ही लेसनर और जॉन सीना 'वुल फाइट' (सांडों के बीच होने वाली पुरातन लड़ाई) की तरह भिड़ गए। सीना कुछ संभल पाते कि ब्रॉक लेसनर पिछल वाकए की खुन्नस निकलते दिखाई दिए।
पांच मिनट के अंदर ही कर दिया घायल
फाइट की आक्रामकता की अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुरुआत के पहले पांच मिनट में ही लेसनर की पिटाई से सीना की हालत खराब हो गई। लेसनर ने जॉन सीना के पेट में कर्द वार किए। अब सीना को रुक-रुक कर खांसी आने लगी। इसी बीच नई एंट्री सेठ रॉलिंग्स की हुई।
सेठ रॉलिंग्स ने की दोनों की पिटाई
WWE के 'मनी इन द बैंक' इवेंट में जॉन सीना ने सेठ रॉलिंग्स को हराया था। सेठ ने मौका देख जॉन सीना और ब्रॉक लेसनर की फाइट के बीच में एंट्री मारी। सेठ ने खस्ताहाल पड़े जॉन सीना और ब्रॉक लेसनर दोनों की पिटाई की। इसी बीच जॉन सीना ने जैसे-तैसे सेठ को पीटकर भगया।
'बैली टू बैक' मूव का धमाल
ब्रॉक लेसनर ने फाइट के दौरान कम से कम 20 से अधिक बार जॉन सीना पर बैली टू बैक मूव लगाया होगा। यह मूव पहलवान अपने विपक्षी पहलवान को कमर में पकड़कर पीछे की तरफ पीठ के बल पटकता है। कई बार तो लेसनर ने एक ही मूव लगातार बिना रुके सीना पर लगाए। इसी मूव से जॉन सीना हारे।
आगे क्लिक कर देखें, तस्वीरों में ब्रॉक लेसनर और सीना की फाइट का रोमांच और वीडियो (अंतिम स्लाइड में)