पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Daniel Bryan Beat Seth Rollins & J & J Security 3 on 1 Handicap Match

POTOS: तीन पर अकेले भारी पड़ा यह पहलवान, बना 'कम बैक चैम्पियन'

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मियामी. पूर्व हैवीवेट चैम्पियन डेनियल ब्रायन ने लगभग एक साल के बाद रिंग में धमाकेदार वापसी की। उन्होंने आते ही WWE के हैंडिकैप इवेंट की चैम्पियनशिप अपने नाम कर ली। डेनियल ब्रायन ने तीन पहलवान सेठ रोलिंग्स, जे और जे सिक्योरिटी को लगभग आधे घंटे तक चली फाइट में पराजित किया। बता दें कि डेनियल ब्रायन महिला पहलवान ब्राई बेला के पति हैं। डेनियल और जॉन सीना के बीच अच्छी दोस्ती है। इसका दूसरा कारण ब्राई बेला की जुड़वा बहन निक्की (जॉन सीना की गर्लफ्रेंड) भी हैं।
चोट के बाद की वापसी
डेनियल ब्रायन को शादी के कुछ ही दिन बाद WWE के स्मैकडाउन इवेंट में एक फाइट के दौरान विपक्षी पहलवान ने सिर के बल पटक दिया था। इससे ब्रायन को कंधे और सिर में काफी गहरी चोट लगी थी। उनके सिर की सर्जरी भी की गई, जिसके बाद से वे आराम कर रहे थे। यह वापसी के बाद उनकी पहली फाइट थी।
कुछ ऐसा रहा फाइट का रोमांच
फाइट से पहले सेठ रोलिंग्स और उनके साथियों को डेनियल के खिलाफ जीतने की उम्मीद जताई जा रही थी, क्योंकि सेठ रोलिंग्स ने हाल ही में हुए एक मुकाबले में जॉन सीना और वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन ब्रॉक लेसनर के खिलाफ जबरदस्त फाइट की थी। लेकिन यहां परिणाम उल्टा रहा। डेनियल ब्रायन ने तीनों को एक के बाद एक करके जमकर पिटाई की और फाइट पर कब्जा जमाया।
आगे क्लिक कर देखें, तस्वीरों में कैसे डेनियल ब्रायन तीन पहलवानों पर अकेले भारी पड़े