पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • John Cena And Brock Lesnar Brawl Before Night Of Champions At Raw

दस बाउंसर भी जॉन सीना को जब रोक न पाए, बुरी तरह पिट गए लेसनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: रेसलर जॉन सीना को काबू में करने का प्रयास करते बाउंसर्स।
मियामी. WWE में रॉ के ऑफिशियल मुकाबले से पहले ही जॉन सीना और ब्रॉक लेसनर भिड़ बैठे। ब्रॉक लेसनर के मैनेजर के भड़काऊ शब्दों के कारण गुस्साए जॉन सीना को 10 बाउंसर भी रोक नहीं पाए। परिणाम यह हुआ कि सबसे खतरनाक पहलवान अंडरटेकर तक को धूल चटाने वाले ब्रॉक लेसनर रिंग में जॉन सीना से पिट गए। अनऑफिशियल आक्रामक फाइट देखने लायक थी।
पीटकर लेसनर का चेहरा किया लाल
बता दें कि जॉन सीना का वजन 114 किग्रा है, जबकि लेसनर का 130 किग्रा है। ताकत के मामले में भी जॉन सीना पर लेसनर भारी हैं। इसके बावजूद जॉन सीना ने रॉ के ऑफिशियल मुकाबले के लिए लेसनर को सोचने पर मजबूर कर दिया है। लेसनर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रॉ के मुकाबले में जॉन सीना को आसानी से पीट देंगे, लेकिन ऐसा होता प्रतीत नहीं हो रहा है। जॉन सीना उन्हें टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इसलिए हुए सीना गुस्सा
रॉ की फाइट से पहले परिचय के लिए आयोजित इवेंट में जॉन सीना आए और ब्रॉक लेसनर का मैनेजर भी। जॉन सीना दर्शकों को संबोधित करके वापस लौट रहे थे। इसी बीच लेसनर के पाउल हेनमैन ने उन्हें रोका और कुछ उत्तेजक शब्द कहे। अब सीना कहां रुकने वाले थे। उन्होंने पाउल हेनमैन को पिटाई कर दी। इससे पहले कि वे रिंग से बाहर जा पाते ब्रॉक लेसनर आ गए।
भिड़ गए पहलवान
अपने मैनेजर की खराब हालत देख लेसनर ने सीना पर जवाबी कार्रवाई कर दी। उन्होंने जॉन सीना को रिंग के बाहर फेंक दिया और जश्न मनाने लगे। सीना को 10 बाउंसरों ने पकड़ लिया, लेकिन वह कहां मानने वाले थे। अपने को छुड़ाकर वह लेसनर के पास पहुंचे और जमकर पिटाई कर दी।
आगे क्लिक कर देखें, तस्वीरों में जॉन सीना और ब्रॉक लेसनर की फाइट का रोमांच