फोटो: आंख में मिक्चसर फेंकने के बाद मार्क हेनरी पर प्रहार करते रूसेव।
न्यूयॉर्क. दो बार आर्म
रेसलिंग में पराजित होने के बाद बुल्गारियन पहलवान रूसेव ने चीटिंग करके WWE के सबसे ताकतवर पहलवानों में से एक मार्क हेनरी को हरा दिया। रूसेव की गर्लफ्रेंड और मैनेजर लारा ने आर्म रेसलिंग के दौरान पराजित होते देख हेनरी की आंखों में हाथ में लगाए जाने वाले मिक्सचर को फेंक दिया। इसके बाद मौका पाकर रूसेव ने ताबड़तोड़ पिटाई करते हुए जीत दर्ज की।
कुछ ऐसे की चीटिंग
दरअसल, मार्क और रूसेव के बीच आर्म रेसलिंग होनी थी। इसमें हेनरी ने रूसेव को पटकनी दे दी। रूसेव की मैनेजर लारा ने मार्क हेनरी को बाएं हाथ से लड़ने की चुनौती दी, जिसे हेनरी से स्वीकार कर लिया। अब इसमें भी रूसेव का बोरिया-बिस्तर बंधते देख, लारा ने बॉडीबिल्डिंग के दौरान हाथ में लगाए जाने वाला मिक्सचर हेनरी की आंखों में फेंक दिया।
मौका देख रूसेव ने बरसाए मुक्के
अब हेनरी को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी का फायदा उठाकर रूसेव ने हेनरी पर जोरदार प्रहार किए। इससे 400 पाउंड का पहलवान रिंग में गिर गया। मार्क हेनरी के तय समय तक नहीं उठ पाने के कारण रूसेव को विजयी घोषित किया गया।
जीत में रहा मैनेजर और गर्लफ्रेंड लारा का अहम रोल
बुल्गारियन पहलवान रूसेव की हर जीत में उनकी मैनेजर और गर्लफ्रेंड लाना का अहम योगदान होता है। लाना रूस की हैं। वह रूसेव की रियल लाइफ गर्लफ्रेंड हैं और फाइट के दौरान रिंग में साथ होती हैं। इस फाइट के दौरान रूसेव को पराजित होते देख लारा हमेशा ऐसा करती हैं, जिससे विपक्षी पहलवान का ध्यान भटके। इसबार भी उन्होंने ऐसा ही किया।
आगे क्लिक कर देखें, तस्वीरों में फाइट का रोमांच और वीडियो (अंतिम स्लाइड में)