पेरिस. इंग्लैंड के मशहूर फुटबॉल र डेविड बेकहम का जादू फिर से सिर चढ़ कर बोल रहा है। इस बार उन्होंने पेरिस सेंट जर्मने टीम को निहाल करते हुए 19 सालों में पहला फ्रेंच लीग खिताब दिलाया। फाइनल मुकाबले में बेकहम की पीएसजी टीम ने लियॉन की टीम को हराया।
बेकहम इंग्लैंड के ऐसे पहले फुटबॉलर बन गए हैं, जिन्होंने चार अलग-अलग देशों के क्लबों से खेलते हुए अपनी टीमों को खिताब दिलवाए। वे मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड व लॉस एंजिल्स गैलेक्सी टीम को चैंपियन बना चुके हैं।
पीएसजी टीम के फैन्स ने 19 साल बाद मिली जीत के जश्न में कई जुलूस निकाले। हालांकि, यह सेलिब्रेशन ज्यादा देर नहीं चल सका। पेरिस की पुलिस ने रंग में भंग डालते हुए प्रशंसकों को जुलूस नहीं निकालने दिए। नौबत यहां तक आ गई कि पुलिस को प्रशंसकों को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।
इस उत्पात में 30 लोग घायल हो गए और 21 प्रशंसकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
प्रशंसकों को काबू करने के लिए 800 पुलिस अफसर तैनात किए गए थे।
आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखिए, बेकहम के कमाल का जश्न और प्रशंसकों पर हावी पुलिस