पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Madrid Open Tennis Serena Faces Tough Competition

मैड्रिड में छूटे स्टार सेरेना के पसीने, WILD ENTRY ने उड़ाए होश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैड्रिड. दुनिया के पूर्व नंबर टेनिस सुपरस्टार और गत चैंपियन रोजर फेडरर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे ही दौर में जापान के केई निशिकोरी के हाथों हार गए। जापानी टेनिस सितारा ने यह मैच 6-4, 1-6 और 6-2 से जीता।
दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी और एशिया में सबसे ऊंची रैंकिंग वाले निशिकारी ने दूसरी रैंकिंग और रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लेम खिताबों के मालिक फेडरर को हराकर अपने कॅरियर की एक बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले उन्होंने 2011 में बेसल ओपन के सेमीफाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराया था। इंडियन वेल्स के क्वार्टर फाइनल में हार के बार फेडरर ने सात सप्ताह का ब्रेक लिया था। फेडरर की अप्रत्याशित हार से स्थानीय दर्शकों का राफेल नडाल और फेडरर के बीच सेमीफाइनल मुकाबला देखने का सपना भी टूट गया। पांचवीं सीड नडाल ने रूस के मिखाइल यूजनी को 6-2, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
इस बीच तीसरी सीड ब्रिटेन के एंडी मरे ने 16वीं सीड फ्रांस के जाइल्स सिमोन के खिलाफ एक सेट से पिछडऩे के बावजूद शानदार वापसी करते हुए 2-6, 6-4, 7-6 से जीत दर्ज की। एक अन्य मैच में चौथी सीड डेविड फेरर ने जर्मनी के टॉमी हास को 7-5, 4-6, 6-4 से शिकस्त दी।
सेरेना बमुश्किल जीतीं
महिला वर्ग के एक संघर्षपूर्ण मैच में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने शुक्रवार को वाइल्डकार्ड धारक एनाबेल मेडिना गैरिगुएस को 6-3, 0-6, 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
भूपति-रोहन अंतिम आठ में , पेस-मेल्जर हारे
भारतीय टेनिस स्टार महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने मैड्रिड ओपन के पुरुष डबल्स मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर टूर्नामेंट में अब भी भारत की उम्मीदों को बनाए रखा है जबकि लिएंडर पेस -मेल्जर हार गए।
छठी सीड भारतीय जोड़ी ने अर्जेंटीना की जुआन मोनाको और होरासियो जेबालोस की जोड़ी को 6-3, 3-6, 10-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
भूपति और बोपन्ना की जोड़ी को अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। भारत के अन्य स्टार टेनिस खिलाड़ी पेस के लिए दिन निराशाजनक रहा।