पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Maria Sharapova Bold Avtaar Before French Open Tennis Tournament

FRENCH OPEN: ग्रेंड स्लेम से पहले रूसी टेनिस परी ने दिखाया बोल्ड अंदाज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेरिस. रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा इन दिनों फ्रेंच ओपन की तैयारियों में जुटी हैं। मैड्रिड ओपन में लगातार मैच जीत कर शारापोवा ने दिखा दिया कि वे कातिलाना फॉर्म में हैं और सेरेना विलियम्स जैसी दिग्गजों के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं।
टेनिस कोर्ट पर पसीना बहान के साथ ही मारिया खुद को रिलैक्स करने में भी कोई कमी नहीं रख रहीं। फिर चाहे बात फैशन मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट देने की हो या अपने नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक इवनिंग वॉक की, मारिया हर जगह हिट हो रही हैं।
हाल ही में मारिया ने 'एस्क्वायर मैक्सिको' मैगजीन के मई इश्यू के लिए फोटोशूट करवाया। इस सेक्सी फोटोशूट में मारिया ने स्किन कलर का बॉडीसूट पहन कर अपनी फिटनेस दिखाई।
फोटोशूट के बाद बारी थी कोर्ट पर कमाल दिखाने की। मैड्रिड ओपन में तमाम मुश्किलें पार करते हुए मारिया टूर्नामेंट के सिंगल्स क्वार्टरफाइनल दौर में पहुंच गई हैं। वहां उनका सामना एस्टोनिया की काइया कनेपी से होगा।
मारिया के इस सुपरमूड के पीछे उनके ब्वॉयफ्रेंड ग्रिगर दिमित्रोव का बड़ा हाथ है। शारापोवा ग्रिगर के लिए लकी चार्म साबित हो रही हैं। मैड्रिड ओपन के दौरान ही ग्रिगोव ने नंबर 1 प्लेयर नोवाक जोकोविच को हराते हुए उलटफेर किया।
मैड्रिड में शारापोवा और ग्रिगोव एक दूसरे का हाथ थामे रोमांटिक वॉक करते नजर आए।
आगे क्लिक कर तस्वरों मे देखिए, मारिया शारापोवा का बिंदास बोल्ड स्टाइल...