न्यूयॉर्क. शर्त लगाओ तो भइयाजी जरा संभल कर। कहीं इन जनाब जैसी आपकी हालत भी न हो जाए।
एयरलाइंस बिजनेस के टॉप प्लेयर्स में शुमार वर्जिन एयरलाइंस के मालिक रिचर्ड ब्रेनसन को एक ऐसी ही शर्त का शिकार होना पड़ा।
इंग्लिश प्रीमियर लीग की टीम क्वींस पार्क रेंजर्स के मालिक टोनी फर्नांडेस ने वर्जिन एयरलाइंस के मालिक को पुरुष से महिला का रूप धारण करने पर मजबूर कर दिया।
मजाक-मजाक में लगी शर्त इतना गंभीर रूप ले लेगी शायद किसी ने नहीं सोचा था। हमेशा अपनी एयर होस्टेस के साथ मस्ती करते हुए नजर आने वाले ब्रेनसन खुद उन होस्टेस जैसे छोटे तंग कपड़े पहने थे। उनके पैरों के बाल वेक्सिंग के जरिए खींच कर निकाले गए थे। सुर्ख लाल रंग की ड्रेस से मैच करती लिप्स्टिक और नीली आईशैडो में ब्रेनसन किसी जोकर जैसे नजर आ रहे थे।
आगे क्लिक कर तस्वीरों में जानिए, आखिर किस शर्त ने इस सबसे दबंग पुरुष को बना दिया महिला