विश्व की नंबर एक खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने दूसरी वरीयता प्राप्त रूस की मारिया शारापोवा को 6-1 व 6-4 से हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया। इस जीत के साथ ही सेरेना ने अपने करिअर का 50 वां खिताब भी जीत लिया।
सेरेना की इस वर्ष यह चौथी खिताबी जीत है और 18 वर्षो के अपने शानदार करियर में 50 वीं खिताबी जीत है।
सेरेना ने पहला सेट तो आसानी के साथ 6-1 से जीत लिया, शारापोवा ने दूसरे सेट की शुरूआत में संघर्ष किया लेकिन इसके बाद अपनी लय को बरकरार नहीं रख सकीं और सेरेना ने यह सेट 6-4 से जीतकर 2002 के फ्रेंच ओपन के बाद रेड क्ले पर अपना पहला खिताब जीत लिया।