बार्सिलोना. पानी रे पानी... तेरी कैसी कहानी। बारिश का मौसम बड़ा ही मनमोहक होता है। हर तरफ हरियाली, बारिश से भीगा-भीगा समां युवा दिलों की धड़कनें तेज कर देता है। ऐसे मौसम में यदि पानी में खेलती-कूदती जलपरियां दिख जाएं तो?
बार्सिलोना में इन दिनों ऐसी ही जलपरियों का मेला लगा है। वर्ल्ड स्विमिंग चैंपियनशिप्स में दुनियाभर से आईं तैराक संगीत की धुनों पर पानी में करतब दिखा रही हैं।
पानी में होने वाली इस खूबसूरत प्रतियोगिता को सिन्क्रोनाइज्ड स्विमिंग कहा जाता है। इसमें चार से पांच तैराक पानी संगीत की धुन पर अलग-अलग अटखेलियां दिखाती हैं। उनका परफॉर्मेंस कितना जटिल और मनमोहक है, इस आधार पर टीमों को प्वाइंट्स दिए जाते हैं।
आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखिए, इसी मजेदार प्रतियोगिता की कुछ खास झलकियां...