क्रिकेट की तर्ज पर शुरु हुए आईबीएल में भी आईपीएल की तरह विवाद शुरू हो गए हैं। नीलामी के दौरान डबल्स मुकाबलों की टॉप शटलर ज्वाला गुट्टा के साथ अश्विनी पोनप्पा ने भी आयोजकों पर धोखे का आरोप लगाया था।
इन दोनों ही खिलाड़ियों को तय बेस प्राइज 50 हजार डॉलर पर जब फ्रेंचाइजी ने खरीदने में रुचि नहीं दिखाई दी आयोजकों ने इस राशि को आधा कर दिया था।
वहीं इनकी जूनियर प्राद्न्या गद्रे को बेस प्राइज से कहीं ज्यादा राशि मिलने पर हैरानी जताई जा रही थी।
अब यह सामने आया है कि दरअसल अश्विनी की बजाए गद्रे को फ्रेंचाइजी द्वारा तवज्जो दिए जाने का कारण आयोजकों की एक बड़ी चूक है और इस चूक के कारण ही पोनप्पा को उनका बेस प्राइज भी नहीं मिला बल्कि गद्रे को कहीं अधिक कीमत मिल गई।
क्या थी यह चूक जिसका पोनप्पा ने उठाया खामियाजा और गद्रे की लग गई लॉटरी जानिए आगे की तस्वीरों में...