खेल डेस्क. वर्ल्ड कप 2015 शुरू होने को है। क्रिकेट में गेंद बल्ले के अलावा खिलाड़ी अपनी हरकतों से भी कई बार रोमांच पैदा कर देते हैं। खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वी को उकसाने के लिए अपशब्द इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस वर्ल्ड कप में आईसीसी इसे रोकने को लेकर सख्त है। शायद इस कारण इस बार स्लेजिंग कम देखने को मिले। हालांकि, इतिहास ऐसी घटनाओं से भरा पड़ा है।
वर्ल्ड कप का चर्चित स्लेजिंग : जब शास्त्री ने बंद की बोलती
1992 के एक मैच में रवि शास्त्री रन लेना चाहते थे। ऑस्ट्रेलिया के व्हिटनी ने उन्हें चेताया, ‘एक कदम भी आगे बढ़े तो गेंद से सिर फोड़ दूंगा।’ शास्त्री ने तुरंत जवाब दिया, ‘यदि तुम खेलने में इतने अच्छे होते तो आज 12वें खिलाड़ी नहीं होते।’
वर्ल्डकप में स्लेजिंग की तो लग सकता है प्रतिबंध
इस वर्ल्ड कप में आईसीसी स्लेजिंग पर कड़ा रुख अपना रही है। उसने तय किया है कि अगर विश्व कप में किसी खिलाड़ी को इसका दोषी पाया गया तो उसे निलंबित भी किया जा सकता है। मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा, 'पहली बार स्लेजिंग का दोषी पाए जाने पर खिलाड़ी पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार गलती दोहराने पर उसे निलंबित भी किया जा सकता है। हम मैदान पर खिलाड़ियों के आचरण पर कड़ी नजर रख रहे हैं। दोषी खिलाड़ियों पर किसी भी प्रकार का रहम नहीं दिखाया जाएगा। खिलाड़ियों को विश्व कप के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
आगे स्लाइड्स में जानिए, क्रिकेट की कुछ अन्य चर्चित स्लेजिंग के किस्से...