जब-जब वर्ल्ड कप आता है, तब-तब उनसे जुड़े विज्ञापन भी छा जाते हैं। इनमें से कुछ तो जल्दी भुला दिए जाते हैं, लेकिन कुछ की ताजगी हमेशा बनी रहती है।
वर्ल्ड कप में भारत ने पाक को सभी मैचों में हराया। इन सभी में सचिन शामिल रहे। वर्ल्ड कप से जुड़े प्रोमो में भी मास्टर ब्लास्टर छाए रहे। कई प्रोमो तो उन्हें केंद्र में रखकर बनाए गए। हमने चुने हैं ऐसे ही वर्ल्ड कप टीवी प्रोमो ऐड-
> 04 टीमें वर्ल्ड कप में एक भी मैच जीत नहीं पाई है। ये हैं- स्कॉटलैंड, नामीबिया, पूर्वी अफ्रीका और बरमूडा।
पाकिस्तान : कब मिलेगा जीत के पटाखे छोड़ने का मौका
'आज चल के आया है दर पे मौका, रब्बा कब आएगा मौका...।' ये 2015 वर्ल्ड कप के प्रोमो (स्टार स्पोर्ट्स) में दिखाए गए पाकिस्तान के एक प्रशंसक के दिल की आवाज है। उसे 23 साल से वर्ल्ड कप में भारत पर पाक की जीत का इंतजार है। इस उम्मीद में कराची के इस युवक ने 5 वर्ल्ड कप मैचों में अपनी टीम को भारत से हारते देखा। 1992 में पिता के साथ, 1996 में अकेले, 1999 में पत्नी के साथ, 2003 2011 में बेटे के साथ। लेकिन उसकी टीम को जीत नसीब नहीं होती। 2011 में हार के बाद वह झल्ला जाता है। जीत के पटाखे छोड़ने का मौका कब मिलेगा? यूट्यूब पर यह प्रोमो 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
आगे स्लाइड में देखें, वर्ल्ड कप से जड़े अन्य विज्ञापनों को