खेल डेस्क. 15 फरवरी को वर्ल्ड कप का हाई टेंपर मैच होने जा रहा है। एडिलेड ओवल में खेला जाने वाला यह मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच है। इस मुकाबले पर दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों से लेकर प्रशंसकों तक की नजर है। आईसीसी के अनुसार भी लोगों में सबसे अधिक दिलचस्पी इसी मैच को लेकर है। एक अनुमान के अनुसार इस मैच को दुनियाभर में 1.3 बिलियन लोगों के देखने की उम्मीद है।
पाक नहीं जीत सका है अब तक
आंकड़ों की बात करें तो दोनों देशों के बीच वर्ल्ड कप में अबतक पांच मुकाबले हुए हैं और सभी मुकाबलों में भारत की जीत हुई है। आंकड़े भारत के पक्ष में हैं, इसके बावजूद यह कहना मुश्किल होता है कि मैच कौन जीतेगा। जब भी इन दोनों देशों के बीच मुकाबला होता है तो मैदान पर खिलाड़ियों के बीच नोंकझोंक भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं।
>
Dainikbhaskar.com आपको भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के बीच हुई चुनिंदा नोंकझोंक से रूबरू करवा रहा है।
ये किस्से हैं मशहूर
नोंकझोंक का असली किस्सा जावेद मियादाद और किरण मोरे से शुरू होता है। एक मैच के दौरान यह दोनों खिलाड़ी मैदान पर ही उलझ गए। दरअसल, जावेद मियादाद रुतबे के अनुरूप बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे थे, वहीं दूसरी ओर किरण मोरे शानदार फॉर्म में थे। इसी बीच मोरे को जावेद चिढ़ाने लगे।
सचिन तेंडुलकर की अब तक की कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं है, लेकिन एक मैच के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने उनके खिलाफ भी जमकर कमेंट किए।
आगे स्लाइड्स में देखें, भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान हुईं नोंकझोंक