पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वर्ल्ड कप का उद्घाटन आज : 44 दिन तक अब सिर्फ क्रिकेट की बातें, कुल 14 टीमें, 49 मैच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेलबर्न/क्राइस्टचर्च. आईसीसी विश्व कप पहला मुकाबला शनिवार को शुरू होगा। वर्ल्ड कप के मुख्य मुकाबले शनिवार से शुरू होंगे। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच क्राइस्टचर्च में होगा। दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेला जाएगा। रविवार को सुबह नौ बजे से भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। इस मैच के सारे टिकट बिक चुके हैं।
चैम्पियन को 24.7, रनर अप को 10.3 करोड़
* 24.7 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी चैम्पियन को।
* 10.3 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी उपविजेता को।
* 3.6 करोड़ रु. मिलेंगे सेमीफाइनल हारने वाले को।
* 1.8 करोड़ रु. मिलेंगे सेमीफाइनल हारने वाले को।
* 27 लाख रु. मिलेंगे ग्रुप स्तर पर हर मैच जीतने पर।
* 22 लाख रु. मिलेंगे ग्रुप स्तर से बाहर होने वाली टीम को।
मेजबानी FACTS
* 14 टीम
* 14 मैदान
* 44 दिन
* 49 मैच
* 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड कर रहे मेजबानी। इससे पहले 1992 में इन दोनों देशों ने क्रिकेट की मेजबानी की थी।
तीन मैच जीतकर आखिरी आठ में पहुंच सकता है भारत
वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया में तीन देशों की वनडे सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया के प्रशंसक काफी निराश हैं। लेकिन पिछले चैंपियन भारतीय टीम को चुका हुआ नहीं मान सकते। इसी धोनी ब्रिगेड ने 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से अब तक चार वर्षों 99 मैचों में सर्वाधिक 57 मैच जीता है। इसी दौरान 2013 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की धरती पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय रहते हुए खिताबी जीत हासिल किया। अब 2015 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पर उम्मीदों का बोझ है। अगर टीम इंडिया अपनी लय में लौटी तो उसके लिए खिताबी सफर मुश्किल नहीं होगा।
इनके खिलाफ हैं भारत के मैच
* 15 फरवरी को पाकिस्तान
* 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका
* 28 फरवरी को यूएई
* 06 मार्च को वेस्ट इंडीज
* 10 मार्च को आयरलैंड
* 14 मार्च को जिम्बाब्वे
-यूएई, आयरलैंड और जिम्बाब्वे को हराकर भारत पहुंच सकता है क्वॉर्टर फाइनल में।
इनमें से एक से होगा भारत का सामना
* ऑस्ट्रेलिया : घरेलू मैदान पर मुसीबत बन सकता है। 4 बार का वर्ल्ड चैम्पियन है। फॉर्म में भी है।
* श्रीलंका : भारत की बड़ी चुनौती। पिछली बार फाइनल में हारा था। बदले के लिए उतरेगा।
* इंग्लैंड : अभी तक वर्ल्ड कप नहीं जीता, लेकिन 3 बार फाइनल में पहुंच चुका है।
-2011 में क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ही भारत सेमीफाइनल में पहुंचा था।
दो टीमें ही अपने-अपने खिताब की रक्षा कर पाई हैं
1979 में वेस्ट इंडीज और 2003 2007 में ऑस्ट्रेलिया। एशियाई टीमें भारत, पाक श्रीलंका पिछले चैम्पियन के तौर पर खेलते हुए कभी खिताब नहीं जीत पाईं।
आगे की स्लाइड में पढ़िए-टीम का मजबूत होना, चैंपियन बनने की गारंटी नहीं और वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल: